साइना मलेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में, साई प्रणीत और श्रीकांत हारे

कुआलालंपुर : स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बुधवार को बेल्जियम की लियाने टेन के खिलाफ आसान जीत के साथ मलेशिया मास्टर्स के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई, लेकिन विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत को पुरुष एकल के पहले दौर में हार का सामना करना […]
कुआलालंपुर : स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बुधवार को बेल्जियम की लियाने टेन के खिलाफ आसान जीत के साथ मलेशिया मास्टर्स के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई, लेकिन विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत को पुरुष एकल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा.
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने बेल्जियम की खिलाड़ी को सिर्फ 36 मिनट में 21-15 21-17 से हराया. ये दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने सामने थीं. पिछले साल इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने के बाद से साइना खराब फार्म से जूझ रही थी और कई टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई.
इससे पहले प्रणीत को इस सुपर 500 टूर्नामेंट के पहले दौर में डेनमार्क के रासमुस गेमके के खिलाफ 11-21 15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी. श्रीकांत को दूसरे वरीय चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन के खिलाफ सिर्फ 30 मिनट में 17-21 5-21 से हार का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










