बैडमिंटन कोच गोपीचंद को उम्मीद, तोक्यो ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा भारत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2020 4:11 PM
नयी दिल्ली : पीवी सिंधू समेत शीर्ष भारतीय सितारे भले ही फार्म में नहीं हों लेकिन देश के बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को उम्मीद है कि तोक्यो में उनकी टीम ओलंपिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी. गोपीचंद ने कहा, ‘पिछले कुछ ओलंपिक में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है. इस बार हमारी टीम में एक विश्व चैम्पियन […]
नयी दिल्ली : पीवी सिंधू समेत शीर्ष भारतीय सितारे भले ही फार्म में नहीं हों लेकिन देश के बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को उम्मीद है कि तोक्यो में उनकी टीम ओलंपिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी. गोपीचंद ने कहा, ‘पिछले कुछ ओलंपिक में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है. इस बार हमारी टीम में एक विश्व चैम्पियन (सिंधू) हैं. उम्मीद है कि अच्छी तैयारी के साथ हम अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे.’
महिला एकल विश्व चैम्पियन सिंधू ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर खिताब जीता था. भारत के लिए ओलंपिक में साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य और सिंधू ने 2016 रियो खेलों में रजत पदक जीता था.
गोपीचंद ने खेलो इंडिया युवा खेलों की सराहना करते हुए कहा, ‘इस तरह के खेलों से युवाओं को अच्छा मंच मिलता है. मैं इससे बहुत खुश हूं. इससे खेलों के लिए सकारात्मक तस्वीर बनती है. इसका अनुभव खिलाड़ियों के काफी काम आयेगा.’ खेलो इंडिया युवा खेलों का तीसरा सत्र 10 से 22 जनवरी तक गुवाहाटी में खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










