दर्शकों में जितना उत्साह था उसके बराबर का प्रदर्शन नहीं कर सके : भारतीय कप्तान सुनील छेत्री
Updated at : 16 Oct 2019 1:58 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने बुधवार को कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ ड्रा रहे फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच में टीम का प्रदर्शन साल्ट लेक स्टेडियम के जबर्दस्त माहौल के सामने कुछ नहीं था . आखिरी मिनटों पर आदिल खान के गोल ने भारत को अपने से निचली रैंकिंग वाली टीम से हारने […]
विज्ञापन
कोलकाता : भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने बुधवार को कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ ड्रा रहे फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच में टीम का प्रदर्शन साल्ट लेक स्टेडियम के जबर्दस्त माहौल के सामने कुछ नहीं था . आखिरी मिनटों पर आदिल खान के गोल ने भारत को अपने से निचली रैंकिंग वाली टीम से हारने से बचाया.
भारत की जीत की आस लेकर आये दर्शकों को हालांकि इस प्रदर्शन से काफी निराशा हुई . छेत्री ने ट्वीट किया ,‘‘ हम उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सके जैसा साल्ट लेक स्टेडियम पर माहौल था . ड्रेसिंग रूम में इसे लेकर काफी निराशा है . ‘ उन्होंने कहा कि टीम मौकों का फायदा नहीं उठा सकी और डिफेंस का प्रदर्शन भी लचर था . उन्होंने कहा ,‘‘हमें कई मौके मिले ले किन हम उन्हें भुना नहीं सके . हम प्रयास करते रहेंगे.’ भारत के तीन मैचों में दो अंक है जबकि बांग्लादेश के इतने ही मैचों में एक अंक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




