पांडा और लालटेन की शक्ल वाला बच्चा होगा बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2020 का शुभंकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Sep 2019 4:56 PM
बीजिंग : मुस्कुराता पांडा और लाल रंग की लालटेन की शक्ल वाला बच्चा बीजिंग में 2022 में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक के शुभंकर होगा. चीन की राजधानी में शुगैंग आइस हाकी एरेना में मंगलवार को एक समारोह में इन दोनों शुभंकर को सार्वजनिक किया गया. बीजिंग आयोजन समिति की वेबसाइट के अनुसार पांडा […]
बीजिंग : मुस्कुराता पांडा और लाल रंग की लालटेन की शक्ल वाला बच्चा बीजिंग में 2022 में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक के शुभंकर होगा.
चीन की राजधानी में शुगैंग आइस हाकी एरेना में मंगलवार को एक समारोह में इन दोनों शुभंकर को सार्वजनिक किया गया. बीजिंग आयोजन समिति की वेबसाइट के अनुसार पांडा का नाम बिंग ड्वेन ड्वेन है और वह शीतकालीन ओलंपिक का शुभंकर है. उसके चेहरे पर रंगीन वृत हैं जो कि स्केटिंग ट्रैक और 5जी टेक्नोलोजी के प्रतीक है.
चीनी भाषा में बिंग का मतलब बर्फ होता है, जबकि ड्वेन ड्वेन का मतलब ईमानदारी, जीवंतता और स्वास्थ्य है. पैरालंपिक का शुभंकर पारंपरिक लाल लालटेन पर आधारित है जिसका नाम शुए रोन रोन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










