अंडर-17 महिला विश्व कप भारतीय फुटबॉल के लिये अहम : प्रभाकरन

Updated at : 14 Sep 2019 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
अंडर-17 महिला विश्व कप भारतीय फुटबॉल के लिये अहम : प्रभाकरन

न्यू पनवेल (महाराष्ट्र) : फुटबॉल दिल्ली के प्रमुख शाजी प्रभाकरन ने शनिवार को कहा कि भारत में होने वाला आगामी अंडर-17 महिला फीफा विश्व कप देश में इस खेल के लिये महत्वपूर्ण साबित होगा. भारत ने 2017 में अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी की थी. अब देश 2020 में अंडर-17 महिला विश्व कप के आयोजन […]

विज्ञापन

न्यू पनवेल (महाराष्ट्र) : फुटबॉल दिल्ली के प्रमुख शाजी प्रभाकरन ने शनिवार को कहा कि भारत में होने वाला आगामी अंडर-17 महिला फीफा विश्व कप देश में इस खेल के लिये महत्वपूर्ण साबित होगा.

भारत ने 2017 में अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी की थी. अब देश 2020 में अंडर-17 महिला विश्व कप के आयोजन के लिये तैयार है और टूर्नामेंट के अस्थायी स्थलों में से एक के रूप में भुवनेश्वर की पुष्टि की गयी है.

फीफा के साथ काम कर चुके प्रभाकरन ने यहां पत्रकारों से कहा, मैं कहूंगा कि इससे भारत में महिला फुटबॉल के विकास को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि भारतीय लड़कियां पहली बार विश्व कप में खेलेंगी.

इससे और लड़कियों के लिये फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलने का रास्ता खुलेगा और विश्व कप की मेजबानी से इस खेल की बढ़ोतरी के लिये सकारात्मक माहौल बनेगा. दिल्ली इस विश्व कप के अस्थायी स्थलों की सूची में शामिल नहीं है फिर भी प्रभाकरन ने टूर्नामेंट को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola