सेरेना को आया गुस्सा, कहा- पता नहीं 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन की तरह कब खेलना शुरू करेंगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2019 4:30 PM
न्यूयार्क : सेरेना विलियम्स ने अमेरिकी ओपन फाइनल में अपने खराब प्रदर्शन को ‘अक्षम्य’ बताते हुए कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि वह कब 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन की तरह खेलना फिर शुरू करेगी. कनाडा की 19 बरस की बियांका आंद्रिस्कू ने सेरेना को हराकर खिताब जीता. सेरेना ने 20 साल […]
न्यूयार्क : सेरेना विलियम्स ने अमेरिकी ओपन फाइनल में अपने खराब प्रदर्शन को ‘अक्षम्य’ बताते हुए कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि वह कब 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन की तरह खेलना फिर शुरू करेगी.
कनाडा की 19 बरस की बियांका आंद्रिस्कू ने सेरेना को हराकर खिताब जीता. सेरेना ने 20 साल पहले जब पहला ग्रैंडस्लैम जीता था, तब आंद्रिस्कू पैदा भी नहीं हुई थी. सेरेना ने कहा , मुझे बियांका बहुत पसंद है. वह बहुत अच्छी लड़की है, लेकिन यह टूर्नामेंट में मेरा सबसे खराब प्रदर्शन था. मैं इससे बेहतर खेल सकती थी. बियांका ने अच्छा खेला और मुझे दबाव में रखा.
उन्होंने कहा, लेकिन इस स्तर पर मेरा ऐसा प्रदर्शन अक्षम्य है. मैं इससे अच्छा खेल सकती थी. मैं उस सेरेना की तरह नहीं खेल सकी जो 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन है. सेरेना ने कहा, यह काफी निराशाजनक है. इतने करीब पहुंचकर भी जीत नहीं सकी. मुझे लगातार बेहतर खेलने की कोशिश करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










