रिया मुखर्जी चीनी ताइपे ओपन के मुख्य ड्रॉ में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2019 4:58 PM
ताइपे : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी रिया मुखर्जी चीनी ताइपे ओपन के क्वालीफाइंग मुकाबले में हांगकांग की चेउंग यिंग मेई को क्वालीफाइंग दौर में हराकर मंगलवार को मुख्य ड्रॉ में जगह बनायी. स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली रिया ने चेउंग को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 9-21, 21-16, 23-21 से हराया. मुख्य […]
ताइपे : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी रिया मुखर्जी चीनी ताइपे ओपन के क्वालीफाइंग मुकाबले में हांगकांग की चेउंग यिंग मेई को क्वालीफाइंग दौर में हराकर मंगलवार को मुख्य ड्रॉ में जगह बनायी.
स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली रिया ने चेउंग को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 9-21, 21-16, 23-21 से हराया. मुख्य ड्रॉ में 20 साल की रिया का मुकाबला थाईलैंड की सुपनिदा काटेथोंग से होगा.
सुपनिदा ने भी क्वालीफायर के जरिए मुख्य ड्रॉ में जगह पक्की की है. इस बीच, स्टार शटलर और पूर्व चैंपियन साइना नेहवाल ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है. समीर वर्मा और एचएस प्रणय यहां दावेदारी पेश नहीं करेंगे. पूर्व चैंपियन सौरभ वर्मा विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में भारतीय अभियान का नेतृत्व करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










