मेस्सी पर तीन महीने का प्रतिबंध, जानें क्या है मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2019 3:29 PM
असंकिओन : अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी को कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के दौरान दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (सीओएनएमईबीओएल) की आलोचना करने पर शुक्रवार को तीन महीने के लिए राष्ट्रीय टीम से खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया. उन पर प्रतिबंध के साथ 50,000 डालर का जुर्माना भी लगाया गया. पिछले महीने ब्राजील में […]
असंकिओन : अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी को कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के दौरान दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (सीओएनएमईबीओएल) की आलोचना करने पर शुक्रवार को तीन महीने के लिए राष्ट्रीय टीम से खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया.
उन पर प्रतिबंध के साथ 50,000 डालर का जुर्माना भी लगाया गया. पिछले महीने ब्राजील में खेले गये कोपा अमेरिका कप में चिली के खिलाफ तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले के दौरान मैदान से बाहर भेजे जाने के बाद बार्सिलोना के इस खिलाड़ी ने सीओएनएमईबीओएल पर ‘भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था.
मेजबान टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में दो मौकों पर पेनल्टी नहीं मिलने से खफा मेस्सी ने कहा था कि ब्राजील ‘इन दिनों सीओएनएमईबीओएल में बहुत कुछ नियंत्रित कर रहा है’. ब्राजील ने इस मुकाबले में अर्जेंटीना को 2-0 से हराया था. अगले मुकाबले में रेफरी ने उन्हें मैदान से बाहर कर दिया जिसके बाद वह अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख सके.
टीम की 2-1 से जीत के बाद उन्होंने आरोप लगाया, भ्रष्टाचार और रेफरी लोगों को फुटबॉल का लुत्फ से रोक रहे हैं और वे इसे बर्बाद कर रहे हैं. सीओएनएमईबीओएल ने अपनी वेबसाइट के जरीये जारी बयान में कहा कि यह प्रतिबंध उनके अनुशासनात्मक नियमों की धारा 7.1 और 7.2 से संबंधित है. इस धारा का मतलब ‘आक्रामक, अपमानजनक व्यवहार या किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन से हैं. एक अन्य धारा में न्यायिक निकायों के निर्णयों, निर्देशों या आदेशों का उल्लंघन करना शामिल हैं.
इस प्रतिबंध का उन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि इस दौरान अर्जेंटीना को कुछ दोस्ताना मुकाबले खेलने है. अर्जेंटीना का अगला प्रतिस्पर्धी मैच 2022 विश्व कप के लिए दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में होगा जो अगले साल मार्च में शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










