ePaper

मैरीकॉम ने विश्व चैम्पियनशिप से पहले जीता स्वर्ण पदक

Updated at : 28 Jul 2019 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
मैरीकॉम ने विश्व चैम्पियनशिप से पहले जीता स्वर्ण पदक

नयी दिल्ली : छह बार की विश्व चैम्पियन एमसीमैरीकॉम ने रविवार को इंडोनेशिया के लाबुआन बाजो में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए 23वें प्रेसिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के एकतरफा 51 किग्रा फाइनल में स्वर्ण पदक जीता. ओलंपिक कांस्य पदकधारी मेरीकाम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एप्रिल फ्रैंक्स को 5-0 से शिकस्त दी. छत्तीस वर्षीय भारतीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : छह बार की विश्व चैम्पियन एमसीमैरीकॉम ने रविवार को इंडोनेशिया के लाबुआन बाजो में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए 23वें प्रेसिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के एकतरफा 51 किग्रा फाइनल में स्वर्ण पदक जीता. ओलंपिक कांस्य पदकधारी मेरीकाम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एप्रिल फ्रैंक्स को 5-0 से शिकस्त दी.

छत्तीस वर्षीय भारतीय मुक्केबाज ने मई में इंडिया ओपन में भी स्वर्ण पदक जीता था. लेकिन ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए अपने मौके को बढ़ाने की योजना के अंतर्गत उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप में शिरकत नहीं की थी. एशियाई चैम्पियनशिप मई में थाईलैंड में हुई थी.

मैरीकॉमने खुद का परीक्षण करने के उद्देश्य के तहत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लिया था ताकि वह विश्व चैम्पियनशिप से पहले कुछ बाउट खेल सकें जो सात से 21 सितंबर तक खेली जायेगी. मेरीकाम ने पिछले साल दिल्ली में छठा विश्व खिताब जीता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola