IPL 2019 : धौनी के संन्यास को लेकर रैना ने कह दी ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2019 11:58 AM
चेन्नई : चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि एम एस धौनी की मौजूदगी भर से विरोधी टीमों पर दबाव बन जाता है और धौनी के संन्यास लेने के बाद उनकी कमी पूरी करना मुश्किल होगा. धौनी ने इस सत्र में बीमार होने के कारण चेन्नई के लिये दो मैच नहीं खेले. […]
चेन्नई : चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि एम एस धौनी की मौजूदगी भर से विरोधी टीमों पर दबाव बन जाता है और धौनी के संन्यास लेने के बाद उनकी कमी पूरी करना मुश्किल होगा.
धौनी ने इस सत्र में बीमार होने के कारण चेन्नई के लिये दो मैच नहीं खेले. मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दोनों मैचों में चेन्नई को पराजय झेलनी पड़ी. पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धौनी ने 22 गेंद में नाबाद 44 रन बनाये जिसकी मदद से चेन्नई ने 80 रन से जीत दर्ज की.
यह पूछने पर कि धोनी की गैर मौजूदगी में कप्तानी करना कितना मुश्किल था , रैना ने कहा कि धौनी को बतौर कप्तान खोना कोई मसला नहीं है लेकिन बतौर बल्लेबाज उनके नहीं होने से मुश्किल होती है. हैदराबाद और मुंबई के खिलाफ यही हुआ.
उन्होंने कहा कि वह क्रीज पर होते हैं तो विरोधी टीमें वैसे ही दबाव में आ जाती है. वह नहीं होते हैं तो फर्क हम सभी ने देखा. उन्होंने संकेत दिये के धौनी के नहीं रहने पर वह कप्तानी की बागडोर संभाल सकते हैं. रैना ने कहा कि पिछले कुछ साल में बतौर बल्लेबाज और टीम मेंटर के रूप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. उनके संन्यास लेने पर शायद मैं कप्तानी कर सकता हूं लेकिन जब तक वह चाहें चेन्नई के लिये खेलते रहेंगे. आप उन्हें और चेन्नई को जानते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










