IPL 2019: घरेलू मैदान पर चार जीत के बावजूद धौनी इस चीज से हैं नाखुश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चेन्नई : चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने घरेलू मैदान पर अब तक अपने सभी चारों मैच जीतने के बावजूद चेपक की पिच की आलोचना की जिस पर अधिक स्कोर नहीं बन पा रहा है. मौजूदा चैंपियन चेन्नई ने मंगलवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को कम स्कोर वाले मैच में सात विकेट से शिकस्त […]

विज्ञापन

चेन्नई : चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने घरेलू मैदान पर अब तक अपने सभी चारों मैच जीतने के बावजूद चेपक की पिच की आलोचना की जिस पर अधिक स्कोर नहीं बन पा रहा है. मौजूदा चैंपियन चेन्नई ने मंगलवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को कम स्कोर वाले मैच में सात विकेट से शिकस्त दी. यह उसकी अपने घरेलू मैदान पर पिछले छह मैचों में पांचवीं और लगातार चौथी जीत है. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 108 रन बनाये. चेन्नई ने 17.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया.

विज्ञापन

धौनी ने मंगलवार की जीत के बाद कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हम इस तरह के विकेट पर खेलना चाहते हैं. इस पर बहुत कम स्कोर बन रहा है. इससे हमारे बल्लेबाजों के लिये भी थोड़ी परेशानी हो रही है. ड्वेन ब्रावो के चोटिल होने के कारण हमारे लिये सही संयोजन तैयार करने में थोड़ी परेशानी हो रही है.”

धौनी ने इसके साथ ही अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह और इमरान ताहिर की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘‘भज्जी जिस मैच में भी खेला उसने अच्छा प्रदर्शन किया. मैंने ताहिर को आजमाया और उसने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी. उसे मुझ पर भरोसा है. वह बहुत अच्छी फ्लिपर करता है. वह (ताहिर) ऐसा गेंदबाज है अगर उसे आप कहो कि इस तेजी से गेंद करनी है तो वह हर बार ऐसा करेगा.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola