राष्ट्रीय खेल दिवस पर यूपी में तीन दिवसीय अभियान, 28 से 30 अगस्त तक विशेष आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर यूपी में तीन दिवसीय अभियान
UP Sports: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय विशेष अभियान 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' थीम के तहत चलाया जाएगा. इस दौरान खेल, फिटनेस और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
UP Sports: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान सभी जिलों में खेल, फिटनेस और सामुदायिक भागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ होगी थीम
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत इस अभियान की थीम ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ रखी गई है. इसका उद्देश्य बच्चों, युवाओं और नागरिकों को खेल गतिविधियों से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है.
ट्रिब्यूट, प्ले और मूव पर जोर
खेल विभाग ने सभी जिलों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रमों में ट्रिब्यूट, प्ले और मूव यानी श्रद्धांजलि, खेल और सक्रियता को प्रमुखता दी जाएगी. इसके जरिए मेजर ध्यानचंद और देश की खेल विरासत को सम्मान दिया जाएगा.
खिलाड़ियों की उपलब्धता के बाद होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
29 अगस्त को राज्य स्तर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. प्रदेश के कई खिलाड़ी एशियन गेम्स की तैयारियों में प्रशिक्षण ले रहे हैं. उनकी उपलब्धता के बाद राज्य स्तरीय समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किए जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए