नेहरा ने कोहली से कहा, ”समय हाथ से निकल रहा है, मौकों का फायदा उठाना होगा”

जयपुर : रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा का मानना है कि उनकी टीम के पास अब समय नहीं है और उसे मौजूदा आईपीएल सत्र में जीत की राह पर लौटने के लिये हाथ आये हर मौके का फायदा उठाना होगा. राजस्थान रायल्स ने मंगलवार को आरसीबी को सात विकेट से हराया जो […]
जयपुर : रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा का मानना है कि उनकी टीम के पास अब समय नहीं है और उसे मौजूदा आईपीएल सत्र में जीत की राह पर लौटने के लिये हाथ आये हर मौके का फायदा उठाना होगा.
राजस्थान रायल्स ने मंगलवार को आरसीबी को सात विकेट से हराया जो उसकी लगातार चौथी हार थी. नेहरा ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा , आप मैच तभी जीत सकते हैं जब हाथ आये हर छोटे मौके का फायदा उठाया. अब हमारे पास ज्यादा समय नहीं है क्योंकि सिर्फ 14 मैच खेलने हैं.
उन्होंने कहा कि कुछ करीबी मुकाबले जीतने से ही आरसीबी लय हासिल कर सकेगी. उन्होंने कहा , यदि आप दो करीबी मुकाबले जीतते हैं तो दो जीत और दो हार होती जो ठीक था.
शीर्ष और सबसे नीचे की टीम में ज्यादा फर्क नहीं है. हमने इस टूर्नामेंट में देखा है कि टीमें लगातार छह मैच जीतकर क्वालीफाई कर गई हैं और टूर्नामेंट भी जीता है. उन्होंने कहा , हर हफ्ते अंकतालिका बदलती है. यह टूर्नामेंट ही ऐसा है. एक या दो मैच जीतने की बात है और वह भी करीबी मुकाबले होने चाहिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










