IPL 2019: बोले गांगुली- रसेल का विकेट लेने वाला रबाडा का यार्कर ‘आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ गेंद''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2019 2:26 PM
नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने आंद्रे रसेल का विकेट उखाड़ने वाले कासिगो रबाडा की यार्कर गेंद को ‘‘ आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ” गेंद करार दिया. शनिवार को दिल्ली के खिलाफ सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए महज 11 रन की जरूरत थी. […]
नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने आंद्रे रसेल का विकेट उखाड़ने वाले कासिगो रबाडा की यार्कर गेंद को ‘‘ आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ” गेंद करार दिया.
शनिवार को दिल्ली के खिलाफ सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए महज 11 रन की जरूरत थी. केकेआर ने इसके लिए शानदार लय मे चल रहे रसेल को बल्लेबाजी के लिए उतारा जो रबाडा की अंदर आती यार्कर पर बोल्ड हो गये.
गांगुली ने आईपीएलटी20 डाट काम से कहा, ‘‘कागिसो रबाडा का सुपर ओवर और खासकर उन्होंने आंद्रे रसेल को जिस गेंद पर बोल्ड किया वह शायद आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ गेंद होगी. आंद्रे रसेल को इस तरह की गेंदबाज़ी करना अविश्वसनीय है.”
रबाडा की शानदार गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के इतिहास में सुपर ओवर में अपने सबसे कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए तीन रन से जीत दर्ज की.
गांगुली ने कहा, ‘‘इस टीम को जीत की जरूरत थी। पिछले साल इस टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. यह एक युवा टीम है। इस तरह की जीत से आत्मविश्वास बढ़ता है. ” गांगुली ने महज एक रन से शतक बनाने से चूकने वाले दिल्ली के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव की भी तारीफ की.
उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, वह 99 रन पर आउट हो गया और मुझे उसके लिए बुरा महसूस हो रहा है। मुझे लगता है कि आईपीएल में और खेल के सभी प्रारूपों में वह कई शतकीय पारी खेलेगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










