विंबलडन: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लिएंडर पेस

लंदन : दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस चेक गणराज्य के अपने जोडीदार राडेक स्टेपानेक के साथ जीत हासिल कर विंबलडन चैंपियनशिप के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे. पांचवीं वरीयता प्राप्त इंडो-चेक युगल ने नीदरलैंड के ज्यां-जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाउ को 6-4, 7-6, :7-5: 6-4 7-5 से मात […]
लंदन : दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस चेक गणराज्य के अपने जोडीदार राडेक स्टेपानेक के साथ जीत हासिल कर विंबलडन चैंपियनशिप के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे.
पांचवीं वरीयता प्राप्त इंडो-चेक युगल ने नीदरलैंड के ज्यां-जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाउ को 6-4, 7-6, :7-5: 6-4 7-5 से मात दी. कोर्ट नंबर 3 पर आयोजित यह मैच तीन घंटे से कुछ कम समय में खत्म हुआ.
पेस और स्टेपानेक ने महज 39 मिनट में पहला सेट 6-4 से जीत लिया लेकिन उसके बाद उनके विरोधियों ने लगातार संघर्ष किया. कारा ब्लैक की साझेदारी में पेस इससे पहले एरिक बुटोरेक और टाइमिया बेबोस के हाथों मिक्सड डबल्स में मात खा चुके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




