भारत के युगल बैडमिंटन कोच टान किम हर ने इस्तीफा दिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2019 3:27 PM
नयी दिल्ली : मलेशिया के टान किम हर ने व्यक्तिगत कारणों से भारत के युगल बैडमिंटन कोच के पद से हटने का फैसला किया. अभी 47 साल के कोच का भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) के साथ अनुबंध के खत्म होने में डेढ़ वर्ष का समय बचा था जो 2020 तोक्यो ओलंपिक के बाद समाप्त होना […]
नयी दिल्ली : मलेशिया के टान किम हर ने व्यक्तिगत कारणों से भारत के युगल बैडमिंटन कोच के पद से हटने का फैसला किया. अभी 47 साल के कोच का भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) के साथ अनुबंध के खत्म होने में डेढ़ वर्ष का समय बचा था जो 2020 तोक्यो ओलंपिक के बाद समाप्त होना था.
बाई सचिव (टूर्नामेंट) उमर राशिद ने कहा, हां, टान किम हर ने युगल कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने एक महीने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था. उन्हें कुछ पारिवारिक समस्यायें थीं. टान किम हर इससे पहले इंग्लैंड, दक्षिण कोरिया और मलेशिया को कोचिंग दे चुके हैं.
ऐसी भी अटकलें चल रही हैं कि उन्हें किसी अन्य देश से लुभावनी पेशकश मिल सकती है. राशिद ने हालांकि इस तरह की अटकलों में किसी भी तरह की सच्चाई की बात से इनकार किया.भारत के युगल खिलाड़ी चिराग शेट्टी ने कहा कि वह जापान की संचालन सस्था ‘निप्पो बैडमिंटन संघ’ से जुड़ने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, वह कल भारत से रवाना हो गये और वह जापान की राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










