साइना आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में

Updated at : 28 Jun 2014 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
साइना आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में

सिडनी : शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल साल के अपने दूसरे खिताब से सिर्फ एक जीत दूर हैं. उन्होंने आज यहां 750,000 डालर ईनामी राशि के स्टार आस्ट्रेलियन सुपर सीरीज के तीन गेम तक चले चुनौतीपूर्ण मुकाबले में दुनिया की दूसरे नंबर की और शीर्ष वरीय चीनी खिलाडी शिजियान वांग को पराजित किया. छठी […]

विज्ञापन

सिडनी : शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल साल के अपने दूसरे खिताब से सिर्फ एक जीत दूर हैं. उन्होंने आज यहां 750,000 डालर ईनामी राशि के स्टार आस्ट्रेलियन सुपर सीरीज के तीन गेम तक चले चुनौतीपूर्ण मुकाबले में दुनिया की दूसरे नंबर की और शीर्ष वरीय चीनी खिलाडी शिजियान वांग को पराजित किया.

छठी वरीय साइना ने एक घंटे 16 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 21.19,16.21,21.15 से शिकस्त दी. इस भारतीय खिलाडी ने चीनी खिलाडी के खिलाफ अपनी रिकार्ड पांचवीं जीत दर्ज करने के बाद ट्वीट किया, ‘‘दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाडी को शिजियान को तीन गेम तक चले चुनौतीपूर्ण मुकाबले में पराजित किया. आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंच गयी.’’ साइना ने इस तरह शिजियान के खिलाफ जीत का रिकार्ड 5.3 कर लिया है.

साइना इससे पहले इस चीनी खिलाडी से पिछले दो मुकाबले हार गयी थी, जिसमें हाल की आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप शामिल है. लेकिन साइना ने इस शीर्ष वरीय खिलाडी को हराने में शानदार जज्बा दिखाया. उम्मीद के अनुसार यह दोनों खिलाडियों के बीच बराबरी का मुकाबला था. साइना ने इस साल के शुरु में दिल्ली में इंडिया ओपन ग्रां प्री गोल्ड खिताब अपने नाम किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola