किसान की बेटी ने Weightlifting में जीता सोना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2019 5:08 PM
पुणे : कर्नाटक की अक्षता कमाती ने खेलो इंडिया युवा खेलों में भारोत्तोलन 71 किलो अंडर 21 आयुवर्ग में स्वर्ण पदक जीता. एक किसान की बेटी कमाती ने स्नैच में 73 किलो वजन उठाया और दो बार 76 किलो उठाने में नाकाम रही. उसकी प्रतिद्वंद्वी लावण्या राय (79) और अरुणाचल प्रदेश की पी एच रोशनी […]
पुणे : कर्नाटक की अक्षता कमाती ने खेलो इंडिया युवा खेलों में भारोत्तोलन 71 किलो अंडर 21 आयुवर्ग में स्वर्ण पदक जीता. एक किसान की बेटी कमाती ने स्नैच में 73 किलो वजन उठाया और दो बार 76 किलो उठाने में नाकाम रही. उसकी प्रतिद्वंद्वी लावण्या राय (79) और अरुणाचल प्रदेश की पी एच रोशनी ने 77 किलो वजन उठाकर बढ़त बना ली.
इसके बाद क्लीन एंड जर्क में कमाती ने 100 किलो और 103 किलो वजन उठाया, लेकिन अगले दो प्रयास में 107 किलो नहीं उठा सकी. कमाती ने कुल 176 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता जबकि राय 174 किलो वजन उठाकर दूसरे और रोशनी तीसरे स्थान पर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










