सानिया बोली - फिर से शीर्ष पर पहुंचना आसान नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2019 9:26 PM
बेंगलुरू : सानिया मिर्जा ने वर्ष 2019 के सत्र के आखिर में प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी को अपना लक्ष्य बनाया है, लेकिन उनका मानना है कि फिर से शीर्ष पर पहुंचना आसान नहीं होगा. सानिया ने हाल में पहले बच्चे को जन्म दिया. छह बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने अभ्यास शुरू कर दिया है. इस […]
बेंगलुरू : सानिया मिर्जा ने वर्ष 2019 के सत्र के आखिर में प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी को अपना लक्ष्य बनाया है, लेकिन उनका मानना है कि फिर से शीर्ष पर पहुंचना आसान नहीं होगा.
सानिया ने हाल में पहले बच्चे को जन्म दिया. छह बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने अभ्यास शुरू कर दिया है. इस 32 वर्षीय हैदराबादी ने कहा कि उन्हें अब कई भूमिकाएं निभानी हैं और यह आसान काम नहीं है.
सानिया ने कहा, मैं ये भूमिकाएं निभाने में सक्षम हूं. मैं पिछले कुछ समय से पत्नी की भूमिका निभा रही थी. अब मैं मां बन गयी हूं. मैं फिर से शीर्ष स्तर पर पहुंचने की कोशिश कर रही हूं. मैं जानती हूं कि यह आसान नहीं है, लेकिन ऐसी कोशिश करने में कोई हर्ज नहीं.
इसे भी पढ़ें…
जब सानिया मिर्जा ने शोएब से की यह डिमांड तो, पाक खिलाड़ी ने कहा…
उन्होंने कहा, मेरा वास्तविक लक्ष्य खेल में वापसी करना है. संभवत: इस साल के आखिर में ऐसा हो सकता है. मैंने 2020 में वापसी के बारे में बात की थी. इसके पीछे कुछ कारण थे. मैं खुद पर दबाव नहीं बनाना चाहती थी और अब भी ऐसा ही है.
इसे भी पढ़ें…
सानिया-शोएब के घर आया मिर्जा मलिक, लगा बधाईयों का तांता
सानिया ने कहा कि बेटे इजहान के जन्म के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गयी है. उन्होंने कहा, जब आपके घर में नवजात बच्चा हो तो जिंदगी काफी बदल जाती है. आपकी कोई और प्राथमिकता नहीं रहती. खिलाड़ी होने के कारण हम अपनी पूरी जिंदगी में थोड़ा स्वार्थी होते हैं. यह हमारी फिटनेस, विश्राम और काम से जुड़ा है.
इसे भी पढ़ें…
जब पांच दिन के Izhaan ने सानिया के साथ देखा शोएब का मैच
सानिया ने कहा कि उनके बेटे को अपना करियर चुनने की पूरी स्वतंत्रता होगी. उन्होंने कहा, मैंने और मेरे पति (शोएब मलिक) ने इस पर बात नहीं की है. वह डाक्टर बन सकता और जो भी वह बनना चाहे और इसी तरह से मेरे माता पिता ने मुझे पाला. मैं जो बनना चाहती थी, उन्होंने मुझे उसकी छूट दी. हो सकता है कि मेरा बेटा खिलाड़ी नहीं बने. आप कुछ नहीं जानते.
इसे भी पढ़ें…
क्या आप सानिया मिर्जा के बारे में सब जानते हैं ? अगर नहीं तो पढ़ें…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










