ePaper

#HockeyWorldCup2018 : इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में अर्जेन्टीना से भिड़ंत

Updated at : 10 Dec 2018 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
#HockeyWorldCup2018 : इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में अर्जेन्टीना से भिड़ंत

भुवनेश्वर : इंग्लैंड ने पहले क्रास ओवर मैच में दबदबा बनाते हुए न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर सोमवार को यहां पुरुष हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनायी. इंग्लैंड के लिए विल कलनान (25वें मिनट) ने मैदानी गोल दागा, जबकि ल्यूक टेलर (44वें मिनट) ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला. बुधवार को पहले […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर : इंग्लैंड ने पहले क्रास ओवर मैच में दबदबा बनाते हुए न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर सोमवार को यहां पुरुष हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनायी.

इंग्लैंड के लिए विल कलनान (25वें मिनट) ने मैदानी गोल दागा, जबकि ल्यूक टेलर (44वें मिनट) ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला. बुधवार को पहले क्वार्टर फाइनल में अब इंग्लैंड का सामना ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना से होगा. दुनिया की सातवें नंबर की टीम इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया और दुनिया की नौवें नंबर की टीम के मुकाबले में पहले दो क्वार्टर में अधिक मौके बनाये.

इसे भी पढ़ें…

#HockeyWorldCup2018 : नीदरलैंड से 1-5 से हारकर भी पाकिस्‍तान क्रास ओवर में

इंग्लैंड को पांचवें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन टीम इसका फायदा उठाने में नाकाम रही. इंग्लैंड ने दूसरे क्वार्टर के 25वें मिनट में विल के गोल से बढ़त बनाई जिन्होंने बायें छोर से कप्तान फिल रोपर के पास को गोल में पहुंचाया. इसके दो मिनट बाद लियाम अंसेल बेहद करीबी अंतर से गोल करने से चूक गये.

न्यूजीलैंड ने 28वें मिनट में अच्छा मूव बनाया, लेकिन निक रोस के शाट को इंग्लैंड के गोलकीपर जार्ज पिनर ने नाकाम कर दिया. इसके कुछ सेकेंड बाद इंग्लैंड को पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन टीम इस बार भी गोल करने में नाकाम रही. मध्यांतर तक इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे थी.

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में इंग्लैंड को लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले, लेकिन इस बार भी टीम को निराशा हाथ लगी. न्यूजीलैंड ने इस बीच कुछ मूव बनाए, लेकिन टीम गोल करने में नाकाम रही. इंग्लैंड को तीसरे क्वार्टर के अंतिम लम्हों में अपना पांचवां पेनल्टी कार्नर मिला जिसे टेलर ने गोल में बदला.

इसे भी पढ़ें…

#HockeyWorldCup2018 : मलेशिया को 5-3 से हराकर जर्मनी क्वार्टर फाइनल में

डेविड कोंडोन के शुरुआती प्रयास को न्यूजीलैंड के गोलकीपर रिचर्ड जायस ने नाकाम कर दिया था, लेकिन टेलर ने रिबाउंड पर गोल दाग दिया। न्यूजीलैंड ने दो गोल पिछड़ने के बाद अंतिम क्वार्टर में अपने गोलकीपर जायस को हटा दिया.

इंग्लैंड की टीम बिना गोलकीपर के दो पेनल्टी कार्नर हासिल करने वाली पहली टीम बनी, लेकिन उसे गोल करने में सफलता नहीं मिली. मैच के अंतिम मिनट में न्यूजीलैंड को एक और पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन पिनर ने इसे नाकाम कर दिया. इंग्लैंड की टीम ने इसके साथ ही तय किया कि उसका सभी विश्व कप में शीर्ष आठ में जगह बनाने का रिकार्ड बरकरार रहेगा.

इसे भी पढ़ें…

भारत की जीत पर बोले हॉकी कोच हरेंद्र सिंह, ‘हमारा विश्व कप अब शुरू हुआ है’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola