एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी : भारत ने जापान को चटायी धूल, अब फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला

मस्कट : भारत ने एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता जापान को 3-2 हरा कर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. वहां उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा. राउंड रॉबिन चरण में जापान को 9-0 से हराने वाली भारतीय टीम को आज कड़ी चुनौती मिली. भारत के लिए गुरजंट सिंह ने 19वें […]
मस्कट : भारत ने एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता जापान को 3-2 हरा कर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. वहां उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा.
राउंड रॉबिन चरण में जापान को 9-0 से हराने वाली भारतीय टीम को आज कड़ी चुनौती मिली.
भारत के लिए गुरजंट सिंह ने 19वें मिनट में पहला गोला किया जबकि चिंगलेनसाना सिंह ने 44वें मिनट में दूसरा गोल दागा. दिलप्रीत सिंह ने 55वें मिनट में तीसरा गोल किया. वहीं जापान ने 29वें और 56वें मिनट में गोल दागे. फाइनल में गत चैम्पियन भारत का सामना पाकिस्तान से होगा.
वह दूसरे सेमी फाइनल में मलेशिया को हरा कर फाइनल में पहुंचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










