उसैन बोल्ट को मिला इस टीम से फुटबॉल खेलने का ऑफर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2018 3:24 PM
सिडनी : जमैका के महान धावक उसैन बोल्ट पेशेवर फुटबॉलर बनने के बाद यूरोप का रूख कर सकते हैं क्योंकि 32 साल के इस खिलाड़ी को माल्टा के एक फुटबॉल क्लब ने दो साल के अनुबंध का प्रस्ताव किया है. सिडनी डेली टेलग्राफ की खबर के मुताबिक माल्टा के वाल्लेट्टा फुटबॉल क्लब ने 100 मीटर […]
सिडनी : जमैका के महान धावक उसैन बोल्ट पेशेवर फुटबॉलर बनने के बाद यूरोप का रूख कर सकते हैं क्योंकि 32 साल के इस खिलाड़ी को माल्टा के एक फुटबॉल क्लब ने दो साल के अनुबंध का प्रस्ताव किया है.
सिडनी डेली टेलग्राफ की खबर के मुताबिक माल्टा के वाल्लेट्टा फुटबॉल क्लब ने 100 मीटर दौड़ के मौजूदा विश्व रिकार्डधारी खिलाड़ी को टीम से जुड़ने का प्रस्ताव दिया है. पिछले साल एथलेटिक्स से संन्यास के बाद बोल्ट ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कोस्ट मैरिनर्स फुटबॉल क्लब के साथ अभ्यास कर रहे हैं.
मारिनर्स ने हालांकि अभी तक उन्हें अनुबंध नहीं सौंपा है जिसके लिए उन्होंने पेशेवर फुटबॉलर के तौर पर एक मैच में दो गोल किये थे. आठ बार के ओलंपिक चैम्पियन बोल्ट इससे पहले जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका और नार्वे के क्लबों की ओर से खेलने की कोशश कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










