टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स ने टॉपलेस होकर गाना गाया, जानें वजह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2018 12:02 PM

विज्ञापन

सिडनी : टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स रविवार को उस समय इंटरनेट पर छा गयी जब उन्होंने स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए टॉपलेस वीडियो डाला जिसमें वह ‘आई टच माइसेल्फ’ गाना गा रही हैं. इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो में सेरेना ने अपने स्तनों को हाथ से ढका हुआ है और वह ब्रेस्ट […]

विज्ञापन

सिडनी : टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स रविवार को उस समय इंटरनेट पर छा गयी जब उन्होंने स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए टॉपलेस वीडियो डाला जिसमें वह ‘आई टच माइसेल्फ’ गाना गा रही हैं. इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो में सेरेना ने अपने स्तनों को हाथ से ढका हुआ है और वह ब्रेस्ट कैंसर नेटवर्क आस्ट्रेलिया के समर्थन में आस्ट्रेलिया के बैंड द डिविनिल्स का 1991 का गाना गा रही हैं.

सेरेना ने पोस्ट में लिखा, ‘‘इस बार स्तन कैंसर जागरूकता माह पर मैंने द डिविनिल्स के वैश्विक हिट ‘आई टच माइसेल्फ’ को रिकार्ड किया जिससे कि महिलाओं को याद दिलाऊं कि वे नियमित रूप से स्वयं का निरीक्षण करें.’ उन्होंने कहा, ‘‘हां, ऐसा करते हुए मैं असहज हो गयी लेकिन मैं ऐसा करना चाहती थी क्योंकि यह पूरी दुनिया की औरतों के लिए एक मुद्दा है. जल्दी पता चलना महत्वपूर्ण है- इससे काफी सारी जानें बचाई जा सकती हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola