अमेरिकी ओपन : इस्नर को हराकर डेल पोत्रो सेमीफाइनल में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2018 3:38 PM
न्यूयार्क : युआन मार्टिन डेल पोत्रो ने जान इस्नर को हराकर तीसरी बार अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई जिससे 2003 से यहां पहला पुरुष एकल चैंपियन खिलाड़ी देने का मेजबान देश का सपना टूट गया. अर्जेन्टीना के तीसरे वरीय डेल पोत्रो ने स्थानीय खिलाड़ी के खिलाफ पहला सेट गंवा दिया था लेकिन इसके […]
न्यूयार्क : युआन मार्टिन डेल पोत्रो ने जान इस्नर को हराकर तीसरी बार अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई जिससे 2003 से यहां पहला पुरुष एकल चैंपियन खिलाड़ी देने का मेजबान देश का सपना टूट गया.
अर्जेन्टीना के तीसरे वरीय डेल पोत्रो ने स्थानीय खिलाड़ी के खिलाफ पहला सेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए 6-7 (5/7), 6-3, 7-6 (7/4), 6-2 से जीत दर्ज की. वर्ष 2009 के चैंपियन डेल पोत्रो सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन रफेल नडाल तथा ऑस्ट्रिया के डोमीनिक थिएम के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेंगे.
अपने घरेलू ग्रैंडस्लैम में पहली बार क्वार्टर फाइनल खेल रहे 11वें वरीय इस्नर ने पहला सेट जीत लिया लेकिन डेल पोत्रो ने तीन घंटे और 31 मिनट चले मैच के दौरान एक बार भी अपनी सर्विस नहीं गंवाई. इस्नर ने इस मैच में 26 ऐस लगाए लेकिन उन्हें 52 सहज गलतियों का खामियाजा भगतना पड़ा जबकि डेल पोत्रो ने सिर्फ 14 सहज गलतियां की.
इस्नर पर 12 मैचों में आठवीं जीत दर्ज करने के बाद डेल पोत्रो ने कहा, अपने पसंदीदा टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में एक बार फिर जगह बनाना मेरे लिए काफी विशेष है.
डेल पोत्रो ने स्वीकार किया कि 33 डिग्री तापमान खिलाड़ियों के लिए असली चुनौती साबित हो रहा है. तीसरे सेट के बाद हालांकि 10 मिनट के गर्मी के ब्रेक ने राहत पहुंचाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










