रोनाल्डो की फिटनेस को लेकर चिंतित पुर्तगाल

Updated at : 04 Jun 2014 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
रोनाल्डो की फिटनेस को लेकर चिंतित पुर्तगाल

फ्लोरम पार्क : विश्व कप की तैयारियों में जुटी पुर्तगाल टीम अपने सुपरस्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की फिटनेस को लेकर चिंतित है.पिछले साल फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर रहे रोनाल्डो के दाहिने जांघ के पीछे की ओर मांसपेशी में चोट लगी है. पुर्तगाल फुटबाल संघ ने कल यह जानकारी दी. उनके अलावा राउल मेइरेलेस, पेपे और […]

विज्ञापन

फ्लोरम पार्क : विश्व कप की तैयारियों में जुटी पुर्तगाल टीम अपने सुपरस्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की फिटनेस को लेकर चिंतित है.पिछले साल फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर रहे रोनाल्डो के दाहिने जांघ के पीछे की ओर मांसपेशी में चोट लगी है. पुर्तगाल फुटबाल संघ ने कल यह जानकारी दी. उनके अलावा राउल मेइरेलेस, पेपे और बेटो की फिटनेस की भी जानकारी दी गई.

भारी बारिश के बीच चारों ने न्यूयार्क जेट्स ट्रेनिंग सेंटर में व्यायाम किया. पुर्तगाल को 12 जून से शुरु हो रहे विश्व कप में ग्रुप जी में रखा गया है और उसका सामना 16 जून को सल्वाडोर में जर्मनी से होगा.पुर्तगाली खिलाडी नानी ने कहा ,‘‘ हम उम्मीद कर रहे हैं कि क्रिस्टियानो पूरी तरह फिट होकर अच्छा खेल सकेगा.’’ पुर्तगाल को शुक्रवार को मैक्सिको से दोस्ताना मैच खेलना है. उसके बाद मंगलवार को उसका सामना आयरलैंड से होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola