ePaper

बेटी के जन्‍म के बाद टेनिस और पारिवारिक जीवन के बीच उलझीं सेरेना विलियम्स

Updated at : 07 Aug 2018 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
बेटी के जन्‍म के बाद टेनिस और पारिवारिक जीवन के बीच उलझीं सेरेना विलियम्स

लास एंजीलिस : सेरेना विलियम्स ने कहा है कि वह प्रसव के बाद भावनात्मक उतार चढ़ावों से जूझ रही है और 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन के लिये फिलहाल टेनिस और पारिवारिक जीवन के बीच सामंजस्य बनाना मुश्किल हो रहा है. सेरेना गर्भवती होने के कारण पिछले साल पूरे डब्ल्यूटीए सत्र से बाहर रही थी. […]

विज्ञापन

लास एंजीलिस : सेरेना विलियम्स ने कहा है कि वह प्रसव के बाद भावनात्मक उतार चढ़ावों से जूझ रही है और 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन के लिये फिलहाल टेनिस और पारिवारिक जीवन के बीच सामंजस्य बनाना मुश्किल हो रहा है.

सेरेना गर्भवती होने के कारण पिछले साल पूरे डब्ल्यूटीए सत्र से बाहर रही थी. उसने कहा , मैने कई लेख पढ़े हैं जिनमें लिखा था कि प्रसव के बाद के भावनात्मक उतार चढाव तीन साल तक रह सकते हैं.

सेरेना सान जोस में पहले ही दौर में गैर वरीय योहाना कोंटा से 6-1, 6-0 से हार गई जो उसके कैरियर की सबसे शर्मनाक हार है. उसने कहा , पिछला सप्ताह मेरे लिये आसान नहीं था. मुझे ऐसा लग रहा था मानों मैं अच्छी मां नहीं हूं. मैने अपनी मां, बहन और दोस्तों से बात की जिन्होंने कहा कि ऐसा सोचना स्वाभाविक है. काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना काफी कठिन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola