खेल मंत्रालय ने एशियाड से पहले सुशील की जार्जिया में ट्रेनिंग के लिए मंजूर की राशि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2018 10:23 PM
नयी दिल्ली : खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को स्टार पहलवान सुशील कुमार के एशियाई खेलों से पहले जार्जिया में दो हफ्ते के ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिये 4.95 लाख रुपये की राशि मंजूर की. इसके अलावा खेल मंत्रालय ने सात अन्य खेलों में खिलाड़ियों के लिए 25 लाख रुपये को भी मंजूरी दी. मिशन ओलंपिक सेल […]
नयी दिल्ली : खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को स्टार पहलवान सुशील कुमार के एशियाई खेलों से पहले जार्जिया में दो हफ्ते के ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिये 4.95 लाख रुपये की राशि मंजूर की. इसके अलावा खेल मंत्रालय ने सात अन्य खेलों में खिलाड़ियों के लिए 25 लाख रुपये को भी मंजूरी दी. मिशन ओलंपिक सेल ने शुक्रवार को अपनी बैठक में ट्रेनिंग, टूर्नामेंट, सहयोगी स्टाफ और उपकरण के खर्चों से संबंधित फंड प्रस्तावों को मंजूरी दी.
भारतीय खेल प्राधिकरण ने विज्ञप्ति में कहा, ‘सुशील कुमार को एक सहयोगी स्टाफ और अभ्यास के दो साथियों के लिये एशियाई खेलों से पहले जार्जिया में दो हफ्ते के ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए 4.95 लाख रुपये की राशि मंजूर की गयी.’ निशानेबाज तेजस्वी सावंत को जनवरी, फरवरी, जुलाई और अगस्त में खेल विज्ञान मूल्यांकन के लिये 1.24 लाख की राशि मंजूर की गयी.
अखिल शेरॉन की मुंबई और पुणे में ट्रेनिंग के लिये भी राशि को मंजूर किया गया. साई ने कहा, ‘जिमनास्ट राकेश पात्रा को तुर्की के मर्सिन में 12 दिवसीय ट्रेनिंग शिविर के लिये 5.02 लाख रुपये मंजूर किये गये.’ मुक्केबाज विकास कृष्ण को उपकरण खरीदने के लिये 42,000 रुपये मंजूर किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










