सेरेना को मिली कैरियर की सबसे बुरी हार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2018 3:35 PM
सान जोस : सेरेना विलियम्स को मुबाडाला सिलिकान वैली क्लासिक टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले में एक घंटे से भी कम समय में जोहाना कोंटा ने 6-1, 6-0 से हरा दिया जो उसके कैरियर की सबसे एकतरफा हार रही. सेरेना अपने कैरियर में किसी भी मुकाबले में महज एक गेम नहीं जीती है. उसने […]
सान जोस : सेरेना विलियम्स को मुबाडाला सिलिकान वैली क्लासिक टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले में एक घंटे से भी कम समय में जोहाना कोंटा ने 6-1, 6-0 से हरा दिया जो उसके कैरियर की सबसे एकतरफा हार रही.
सेरेना अपने कैरियर में किसी भी मुकाबले में महज एक गेम नहीं जीती है. उसने 2014 में सिंगापुर में डब्ल्यूटीए फाइनल्स में दो गेम जीते थे जब वह सिमोना हालेप से 6-0, 6-2 से हार गई थी.
सेरेना यहां तीन बार की चैम्पियन रही है. बेटी को जन्म देने के बाद वह पांचवां टूर्नामेंट खेल रही थी. विंबलडन में एंजेलिक कर्बर से हारने के बाद यह उसका पहला मैच था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










