चोटिल मर्रे ऑस्ट्रेलियाई ओपन से हटे

सिडनी : दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मर्रे कूल्हे की चोट से उबरने में नाकाम रहने के कारण आज ऑस्ट्रेलियाई ओपन से हट गए. मर्रे को पिछले साल यह चोट लगी थी और विंबडलन क्वार्टर फाइनल में शिकस्त के बाद से वह एटीपी टूर पर नहीं खेल रहे. मर्रे ने बयान में कहा, […]
सिडनी : दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मर्रे कूल्हे की चोट से उबरने में नाकाम रहने के कारण आज ऑस्ट्रेलियाई ओपन से हट गए. मर्रे को पिछले साल यह चोट लगी थी और विंबडलन क्वार्टर फाइनल में शिकस्त के बाद से वह एटीपी टूर पर नहीं खेल रहे.
मर्रे ने बयान में कहा, दुखद है कि इस साल मैं मेलबर्न में नहीं खेलूंगा, क्योंकि मैं अब भी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार नहीं हूं. उन्होंने कहा, सभी विकल्पों के आकलन के लिए मैं जल्द स्वदेश लौटूंगा लेकिन मैं समर्थन के सभी संदेशों की सराहना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि जल्द वापसी करुंगा. इससे पहले जापान के केई निशिकोरी ने भी चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया ओपन में नहीं खेलने का फैसला किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










