श्रीकांत डेनमार्क ओपन के फाइनल में

ओडेन्से : भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने शनिवार को यहां हांगकांग के वोंग विंग की विन्सेट को सीधे गेम में हराकर 750,000 डालर इनामी डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बनाने के साथ अपने तीसरे सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये. इस साल इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलियाई […]
ओडेन्से : भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने शनिवार को यहां हांगकांग के वोंग विंग की विन्सेट को सीधे गेम में हराकर 750,000 डालर इनामी डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बनाने के साथ अपने तीसरे सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये.
इस साल इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाले भारत के इस 25 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने वोंग को 21-18 21-17 से हराया. इन दोनों खिलाडियों के बीच इससे पहले का रिकार्ड 2-2 था लेकिन श्रीकांत ने खेल पर अच्छी तरह से नियंत्रण बनाया और केवल 39 मिनट में जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना कोरिया के ली ह्युन इल से होगा. श्रीकांत ने पीटीआई से कहा, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. मैं वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था. हमारा खेल एक जैसा है लेकिन मैंने अधिक संयम दिखाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










