फीफा अंडर-17 विश्व कप : जापान-न्यू कैलेडोनिया का मैच ड्रॉ, जापान अंतिम 16 में

कोलकाता : पूर्वी एशिया की पावरहाउस जापानी टीम शनिवार को यहां न्यू कैलेडोनिया से 1-1 से ड्रा के बावजूद फीफा अंडर-17 विश्व कप में ग्रुप ई से प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने में सफल रही. केतो नाकामुरा ने न्यू कैलेडोनिया के डिफेंस को पछाड़ते हुए जापान के लिये सातवें मिनट में गोल दागा जो तीन […]
कोलकाता : पूर्वी एशिया की पावरहाउस जापानी टीम शनिवार को यहां न्यू कैलेडोनिया से 1-1 से ड्रा के बावजूद फीफा अंडर-17 विश्व कप में ग्रुप ई से प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने में सफल रही. केतो नाकामुरा ने न्यू कैलेडोनिया के डिफेंस को पछाड़ते हुए जापान के लिये सातवें मिनट में गोल दागा जो तीन मैचों में उनका चौथा गोल था.
जापान के लिये अंडर-17 विश्व कप में पदार्पण करने वाली टीम न्यू कैलेडोनिया के खिलाफ चीजें काफी आसान रहीं. लेकिन दूसरे हाफ में न्यू कैलेडोनिया ने कुछ अच्छे धावे बोले. इन प्रयासों की बदौलत कप्तान जेकब जेनो 83वें मिनट में पहली बार अंडर-17 विश्व कप में भाग ले रही टीम के लिये इतिहास रचने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










