फीफा अंडर-17 विश्व कप : न्यूजीलैंड पर जीत से माली शान से प्री क्वार्टर फाइनल में

नयी दिल्ली : पिछली बार के उप विजेता माली ने फिर से अपने कौशल और दमखम का खूबसूरत नजारा पेश करके गुरुवार को यहां न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर शान के साथ फीफा अंडर-17 विश्व कप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी. माली की तरफ से सलाम जिदोउ (18वें मिनट), जिमुसा त्राओरे (50वें) और […]
नयी दिल्ली : पिछली बार के उप विजेता माली ने फिर से अपने कौशल और दमखम का खूबसूरत नजारा पेश करके गुरुवार को यहां न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर शान के साथ फीफा अंडर-17 विश्व कप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी.
माली की तरफ से सलाम जिदोउ (18वें मिनट), जिमुसा त्राओरे (50वें) और लसाना एनडियाये (82वें) ने गोल किये जबकि न्यूजीलैंड के लिये एकमात्र गोल स्थानापन्न चार्ल्स स्प्राग (72वें मिनट) ने गोल दागा. पराग्वे से पहला मैच गंवाने के बाद माली की यह लगातार दूसरी जीत है जिससे उसने छह अंकों के साथ पराग्वे (नौ अंक) के बाद ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहकर अंतिम 16 में जगह बनायी. कीवी टीम की यह दूसरी हार थी और उसका तीन मैचों में केवल एक अंक रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










