फीफा अंडर-17 विश्व कप : गुवाहाटी में आज पहला मैच, जापान का सामना होंडुरास से
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गुवाहाटी : एशिया की मजबूत जापान की टीम की निगाहें रविवार को फीफा अंडर-17 विश्व कप में होंडुरास के खिलाफ जीत से सकारात्मक शुरुआत करने पर लगी हैं. जापान ने 1993 में मेजबानी के दौरान पदार्पण किया था और वह इसके क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी. टीम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान […]
विज्ञापन
गुवाहाटी : एशिया की मजबूत जापान की टीम की निगाहें रविवार को फीफा अंडर-17 विश्व कप में होंडुरास के खिलाफ जीत से सकारात्मक शुरुआत करने पर लगी हैं. जापान ने 1993 में मेजबानी के दौरान पदार्पण किया था और वह इसके क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी.
टीम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान लगायेगी. वर्ष 2011 में ग्रुप में शीर्ष पर रहकर उन्होंने सनसनी फैला दी थी, जिसमें फुटबॉल की दिग्गज अर्जेंटीना, फ्रांस और जमैका की टीम शामिल थी. जापान की टीम कुछ मैत्री मैच खेल कर और कड़ी तैयारी करके यहां पहुंची है. जापान के पूर्व डिफेंडर याशिरो मोरियामा उनके कोच हैं, जिन्हें जे लीग में खेलने और कोचिंग देने का अपार अनुभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










