एंडी मर्रे पर अमेरिकी ओपन से बाहर होने का खतरा मंडराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन के एंडी मर्रे ने आज कहा कि कूल्हे की चोट के कारण उनके सत्र में आगे के टूर्नामेंटों में खेलने की संभावना काफी कम है. इसी चोट के कारण मर्रे को अमेरिकी ओपन से बाहर होने के लिए बाध्य होना पड़ा था. हाल में विश्व रैंकिंग के शीर्ष पर स्पेन के रफेल […]
विज्ञापन
लंदन : ब्रिटेन के एंडी मर्रे ने आज कहा कि कूल्हे की चोट के कारण उनके सत्र में आगे के टूर्नामेंटों में खेलने की संभावना काफी कम है. इसी चोट के कारण मर्रे को अमेरिकी ओपन से बाहर होने के लिए बाध्य होना पड़ा था.
हाल में विश्व रैंकिंग के शीर्ष पर स्पेन के रफेल नडाल से पिछड़ने वाले मरे जून में स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका के खिलाफ फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में पांच सेट में हार के बाद से चोट से परेशान हैं. स्काटलैंड का यह 30 वर्षीय खिलाड़ी जुलाई में विंबलडन में खेला लेकिन क्वार्टर फाइनल में अमेरिकार के सैम क्वैरी से हार गया.
US OPEN के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनी वीनस
तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘ ‘दुर्भाग्य से पिछले कुछ महीनों से कूल्हे की चोट से परेशान रहने के बाद मैं बीजिंग और शंघाई में आगामी प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाउंगा और पूरी संभावना है कि विएना और पेरिस में सत्र की अंतिम दो प्रतियोगिताओं में भी नहीं खेल पाउं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










