आखिरकार खत्म हुआ नेमार के फैंस का इंतजार! वो बड़ी खबर आ गई, जिसका पूरी दुनिया को था बेसब्री से इंतजार
नेमार जूनियर
Neymar Jr: ब्राजीलियाई स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर के फैंस के लिए एक राहत भरी खबर है. दाहिनी पिंडली की चोट से जूझ रहे नेमार अब पूरी तरह उबर चुके हैं.
Neymar Jr: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. कोच कार्लो एंसेलोटी ने पुष्टि की है कि दाहिनी पिंडली की चोट से उबर रहे नेमार आगामी बुधवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले ग्रुप सी के अंतिम मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. चोट के कारण नेमार टूर्नामेंट में ब्राजील के शुरुआती दो मैचों का हिस्सा नहीं बन पाए थे, जिसमें शुक्रवार रात हैती के खिलाफ मिली 3-0 की शानदार जीत भी शामिल है.
🚨🇧🇷 Agora! Ancelotti confirma Neymar contra a Escócia, quarta-feira:
— Planeta do Futebol 🌎 (@futebol_info) June 20, 2026
“Neymar vai treinar amanhã individual, no domingo com o grupo e vai estar à disposição no jogo contra a Escócia.”
🗞️ @simpraisa
📸 Rafael Ribeiro/CBF | Raisa Simplício pic.twitter.com/KJWHsy3eMS
कोच कार्लो ने की पुष्टि
दरअसल, 17 मई को अपने होम क्लब ‘सैंटोस’ की तरफ से खेलते हुए चोटिल होने के बाद से इस 34 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने टीम के साथ किसी भी फुल ट्रेनिंग सेशन में भाग नहीं लिया है. लेकिन कोच कार्लो एंसेलोटी ने उनकी वापसी का पूरा प्लान बता दिया है. उनकी वापसी को लेकर कोच ने कहा है कि नेमार शनिवार को व्यक्तिगत अभ्यास करेंगे और सोमवार से टीम के मुख्य सत्र से जुड़ जाएंगे. स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए वे पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे.”
चोट और फॉर्म से जूझ रहे हैं नेमार
अक्टूबर 2023 में घुटने की गंभीर चोट का शिकार होने के बाद से नेमार लगातार अपनी पुरानी फॉर्म और फिटनेस हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इस साल सैंटोस क्लब के लिए खेलते हुए उनके नाम 8 मैचों में 4 गोल और 2 असिस्ट (गोल करने में मदद करना) दर्ज हैं. उनके इसी उतार-चढ़ाव भरे फॉर्म के चलते ब्राजील में उन्हें नेशनल टीम में शामिल किए जाने को लेकर काफी विवाद और बहस भी देखने को मिली थी.
क्यों खास हैं नेमार
भले ही नेमार फिटनेस से जूझ रहे हों, लेकिन उनके आंकड़े गवाही देते हैं कि वे क्यों महान हैं. अपने चौथे वर्ल्ड कप में खेलने का सपना देख रहे नेमार ब्राजीलियाई फुटबॉल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी हैं. अंतरराष्ट्रीय मैचों में 79 गोल के साथ वे ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले ऑल-टाइम टॉप स्कोरर हैं. फैंस को उम्मीद है कि स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच से वे अपनी उसी पुरानी लय में लौट आएंगे.
विनीसियस जूनियर ने नेमार की वापसी पर जताई खुशी
हैती के खिलाफ मुकाबले में लगातार दूसरी बार ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीतने वाले रियल मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड विनीसियस जूनियर ने नेमार की वापसी से बेहद उत्साहित है. उन्होंने नेमार को अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा- “नेमार हमारी टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ी हैं और मेरे आदर्श भी हैं. करियर में उन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया है. उनकी रिकवरी से पूरी टीम में खुशी का माहौल है. मैदान पर उनकी मौजूदगी ही टीम का मनोबल बढ़ा देती है. मुझे पूरी उम्मीद है कि वह अगले मैच से वापसी कर पूरे विश्व कप अभियान में हमारी मदद करेंगे.”
इसे भी पढ़े- सिर्फ 1 गोल और बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! मोरक्को की दूसरी जीत ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, देखें कैसे पलटा मैच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










