नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, लुसाने डायमंड लीग खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय

Updated:
विज्ञापन

Birmingham: India’s Harmanpreet Kaur and Jemimah Rodrigues during the women’s T20 cricket final match between Australia and India at the Commonwealth Games 2022, Edgbaston Cricket Ground in Birmingham, UK, Sunday, Aug. 7, 2022. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI08_08_2022_000015B)

ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया और वह डायमंड लीग मीट के लुसाने चरण का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. इसी के साथ वह सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग के फाइनल में भी पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक (Javelin Throw) खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने शुक्रवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया और वह डायमंड लीग (Diamond League) मीट के लुसाने चरण का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. इसी के साथ वह सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग के फाइनल में भी पहुंच गए हैं. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय है. साथ ही उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है.

विज्ञापन

डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय

24 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने इस खिताब को हासिल करने के लिए पहले प्रयास में भाला 89.04 मीटर दूर फेंका. यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है. वह चोट के कारण बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले पाए थे. हरियाणा में पानीपत के रहने वाले चोपड़ा डायमंड लीग का कोई खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. चोपड़ा से पहले चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा डायमंड लीग मीट के शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय हैं.


लुसाने डायमंड लीग में नीरज का प्रदर्शन

लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में  89.08 मीटर दूर जैवलिन फेंका, जो कि उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है. इसके बाद नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 85.18 मीटर थ्रो किया, वहीं तीसरा अटेंप को उन्होंने स्किप कर दिया. वहीं उनके चौथे प्रयास को फाउल करार दिया गया और पांचवें अटेम्प को उन्होंने फिर स्किप किया. फिर चोपड़ा का चौथा प्रयास फाउल करार दिया गया और पांचवें अटेम्प से उन्होंने दूर रहने का फैसला किया. अपने आखिरी प्रयास में नीरज ने 80.04 मीटर भाला फेंक कर यह खिताब अपने नाम किया.

1.पहला प्रयास – 89.08 मीटर

2.दूसरा प्रयास – 85.18 मीटर

3.तीसरा प्रयास – स्किप

4.चौथा प्रयास – फाउल

5.पांचवां प्रयास – स्किप

6.छठा प्रयास – 80.04 मीटर

Also Read: Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने एक साल पहले टोक्यो ओलंपिक में रचा था इतिहास, फोटो शेयर कर ऐसे किया याद
CWG गेम्स 2022 में भाग नहीं ले पाये थे नीरज

पिछले महीने विश्व चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर के थ्रो से ऐतिहासिक रजत पदक जीता था. इस मुकाबले के दौरान ही नीरज को ग्रोइन इंजरी हो गई थी. इसके बाद मेडिकल टीम ने नीरज चोपड़ा को चार-पांच हफ्ते के आराम की सलाह दी थी जिसके बाद उन्होंने बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से हटने का फैसला किया था. नीरज इंजरी से उबरने के लिए जर्मनी में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजरना पड़ा और अब जबरदस्त वापसी करते हुए एक और इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola