ePaper

रोनाल्‍डो को पछाड़ लियोनल मेसी ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता Ballon d'Or 2021 का खिताब

Updated at : 30 Nov 2021 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
रोनाल्‍डो को पछाड़ लियोनल मेसी ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता Ballon d'Or 2021 का खिताब

Lionel Messi : लियोनल मेसी ने रिकॉर्ड 7वीं बार Ballon d’Or 2021 का खिताब जीत लिया है.

विज्ञापन
undefined

अर्जेंटीना के स्‍टार फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने रिकॉर्ड 7वीं बार Ballon d’Or 2021 का खिताब जीत लिया है.

undefined

लियोनल मेसी सबसे ज्‍यादा बार इस खिताब को जीतने वाले खिलाड़ी हैं. मेसी ने इस बार रॉबर्ट लेवानडॉस्‍की को पीछे छोड़ा. नए क्लब पीएसजी से जुड़ने के बाद मेसी ने 11 मैचों में चार गोल और तीन असिस्ट ही किए हैं.

undefined

बता दें कि पेरिस सेंट जर्मन से जुड़ने वाले मेसी ने पिछले सत्र बार्सिलोना के लिए 30 गोल दागे थे और इस बार वो कोपा डेल रेव भी जीतने में सफल रहे थे. अपनी टीम को मेस्सी ने कई अहम मौकों पर मैच जिताए हैं.

undefined

इस अवॉर्ड को सबसे ज्‍यादा बार जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी पुर्तगाल के स्‍टार खिलाड़ी रोनाल्‍डो इस बार छठे स्‍थान पर रहे.

undefined

बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो (Cristiano Ronaldo) ने 5 बार इस खिताब को जीता है. फाइनल सेरेमनी में लियोनल मेसी पहले स्थान पर रहे. वहीं, लेवानडॉस्की दूसरे और इटली और कल्ब चेल्सी से खेलने वाले जॉर्जिन्हो तीसरे स्थान पर रहे.

undefined

बता दें कि बैलन डी’ओर अवॉर्ड फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका बेलोन डी’ओर द्वारा हर साल दिए जाते हैं. यह अवॉर्ड क्लब और राष्ट्रीय टीम से एक साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola