ePaper

मणिपुर पर जबर्दस्त जीत दर्ज कर झारखंड 12वीं जूनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

Updated at : 28 Mar 2022 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
मणिपुर पर जबर्दस्त जीत दर्ज कर झारखंड 12वीं जूनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

झारखंड की महिला हॉकी टीम मणिपुर को हराकर जूनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है. झारखंड ने मणिपुर को 14-0 से हराया. दीपिका सोरेंग ने सबसे ज्यादा चार गोल दागे. निक्की और प्रमोदिनी ने दो-दो गोल किये. मणिपुर की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई.

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड की टीम ने सोमवार की सुबह खेले गये अपने दूसरे मैच में हॉकी मणिपुर को 14-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. झारखंड की टीम ने आज अपना पहला गोल 09वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर ने किया.

दीपिका सोरेंग ने दागा पहला गोल

पहला गोल हॉकी झारखंड की दीपिका सोरेंग ने किया. बाद झारखंड टीम लगातार 13 फील्ड गोल कर इस मुकाबले को 14-00 से जीत गयी. मणिपुर की टीम झारखंड के खिलाफ एक भी गोल नहीं कर पाई. पहले क्वार्टर में झारखंड की टीम ने कुल 2 गोल, दूसरे क्वार्टर में 4 गोल, तीसरे क्वार्टर में 5 गोल और चौथे और आखिरी क्वार्टर में 3 गोल किए.

Also Read: FIH जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी के लिए भारतीय हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना, झारखंड की 3 खिलाड़ी टीम में
दीपिका सोरेंग ने किये 4 गोल

झारखंड की टीम की ओर से दीपिका सोरेंग ने 09वें,14वें, 24वें और 46वें मिनट में कुल 4 गोल दागे. निक्की मैडम ने 18वें, 20वें और प्रमोदनी लकड़ा ने 35वें और 37वें मिनट में दो-दो गोल किये. एलिन डुंगडुंग ने 58वें मिनट, रजनी केरकेट्टा ने 21वें मिनट, एली तिर्की ने 40वें मिनट, अंजली केरकेट्टा ने 42वें मिनट, मोनिका नाग ने 45वें मिनट और कप्तान दीप्ति कुल्लू ने 49वें मिनट में एक-एक गोल किए.

झारखंड की टीम के सदस्य

रश्मि होरो, रोपनी कुमारी, काजल बाड़ा, अंकिता डुंगडुंग, दीप्ति कुल्लू, किरण बाड़ा, महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, मोनिका नाग, पिंकी लकड़ा, अंजली केरकेट्टा, सलोमी कांडुलना, कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति है.

Also Read: 12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022: झारखंड की टीम ने हॉकी असम की टीम को 9-0 से किया पराजित
भोलानाथ सिंह ने दी बधाई

झारखंड टीम के पहली जीत होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है. हॉकी झारखंड का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 31मार्च को खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola