ePaper

FIH जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी के लिए भारतीय हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना, झारखंड की 3 खिलाड़ी टीम में

Updated at : 26 Mar 2022 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
FIH जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी के लिए भारतीय हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना, झारखंड की 3 खिलाड़ी टीम में

एक अप्रैल से शुरू हो रहे एफआईएच जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गयी है. इस टीम में तीन खिलाड़ी झारखंड की हैं. झारखंड की सलीमा टेटे को टीम की कप्तानी सौंपी गयी हैं. दो और झारखंड की खिलाड़ियों में ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी हैं.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका में आयोजित FIH जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गयी है. इस टीम में झारखंड की सलीमा टेटे को कप्तानी सौपी गयी है. वहीं, झारखंड की ही संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग को जूनियर भारतीय महिला हॉकी में जगह दी गयी है.

तीनों खिलाड़ी सिमडेगा जिले की

तीनों खिलाड़ी सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं. सिमडेगा जिले की सलीमा टेटे सदर प्रखंड की बड़की छापर गांव की रहने वाली है और ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी केरसई प्रखंड के करगागुड़ी के रहने वाली हैं. सलीमा टेटे और संगीता कुमारी रांची रेलवे में कार्यरत हैं. वहीं, ब्यूटी डुंगडुंग अभी नौकरी की तलाश में है. तीनों ही खिलाड़ी आज भुवनेश्वर से पूरी भारतीय टीम के साथ रवाना हुई हैं.

Also Read: Tokyo Olympics: मैच खत्म होते ही खेतों में काम करने जुट गया भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी सलीमा टेटे का परिवार
ग्रुप डी में है भारत

भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रुप डी में है और इस ग्रुप में मलेशिया, जर्मनी और वेल्स की टीम है. भारत का पहला मैच दो अप्रैल को वेल्स के खिलाफ है. 3 अप्रैल को भारत, जर्मनी के खिलाफ और 5 अप्रैल को मलेशिया के खिलाफ खेलेगा. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने भारतीय हॉकी टीम को विश्व कप की शुभकामनाएं दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola