ePaper
Live Updates

IPL 2020, CSK vs KKR : चेन्नई ने केकेआर को 6 विकेट से हराया, गायकवाड़ और जडेजा की विस्फोटक पारी

Updated at : 29 Oct 2020 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020, CSK vs KKR : चेन्नई ने केकेआर को 6 विकेट से हराया, गायकवाड़ और जडेजा की विस्फोटक पारी

Dubai: Ambati Rayadu of CSK during Indian Premier League (IPL) match between the Chennai Super Kings and the Kolkata Knight Riders, at the Dubai International Cricket Stadium in Dubai, Thursday, Oct. 29, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI29-10-2020_000219B)

ipl 2020, csk playing 11, Chennai Super Kings, Kolkata Knight Riders, ipl, csk vs kkr, kkr vs csk playing 11, csk vs kkr dream 11 team prediction गायकवाड़ और रविंद्र जडेजा की विस्फोट बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2020 के 49वें मैच में केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया. आखिरी ओवर की अंतिम दो गेंदों में चेन्नई को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे और जडेजा ने लगातार दो छक्का जड़कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलायी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच

चेन्नई और केकेआर के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक था. आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए चाहिए थे 10 रन. आखिर ओवर में सैम कुरेन थे स्ट्राइक पर और गेंद नागरकोटी के हाथ में. पहली गेंद पर सैम कुरेन कोई रन नहीं बना पाये. दूसरी गेंद में सैम कुरेन ने दो रन बनाये. तीसरी गेंद पर कुरेन एक रन लेकर स्ट्राइक जडेजा को दिया. अब चेन्नई को जीत के लिए 3 गेंदों में चाहिए थे 7 रन. जडेजा चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना पाये. अब चेन्नई को दो गेंदों में चाहिए थे 7 रन. पांचवीं गेंद पर जडेजा ने छक्का जड़ दिया और स्कोर को लेबल तक पहुंचाया. पवेलियन में केकेआर और चेन्नई के सहयोगी स्टाफ हाथ जोड़े दुआ मांग रहे थे. लेकिन आखिरी गेंद पर जडेजा ने विजयी छक्का जमाया और पूराने दिनों की याद ताजा करा दिया. केकेआर के खिलाफ मैच में ही जडेजा ने छक्का जड़कर चेन्नई को धमाकेदार जीत दिलायी थी.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

चेन्नई ने केकेआर का खेल बिगाड़ा

केकेआर के लिए आज का मैच बेहद खास था, लेकिन चेन्नई जो पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, कोलकाता का खेल बिगाड़ दिया. केकेआर को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आज का मैच हर हाल में जीतना था. धमाकेदार जीत के साथ चेन्नई की टीम 13 मैचों में 10 अंक लेकर प्वाइंट टेबल में अब भी सबसे अंतिम स्थान पर बनी हुई है. हालांकि हैदराबाद और राजस्थान के भी 10-10 अंक हैं. लेकिन दोनों टीमें अब तक 12-12 मैचें खेली हैं. वहीं केकेआर के 13 मैचों में 12 अंक हैं और फिलहाल वो 5वें स्थान पर ही बनी हुई है.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

चेन्नई ने केकेआर को 6 विकेट से हराया

गायकवाड़ और रविंद्र जडेजा की विस्फोट बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2020 के 49वें मैच में केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया. आखिरी ओवर की अंतिम दो गेंदों में चेन्नई को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे और जडेजा ने लगातार दो छक्का जड़कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलायी. केकेआर के लक्ष्य को चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 178 रन बनाकर हासिल कर लिया. जडेजा 11 गेंदों में दो चौके और 3 छक्के की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद लौटे. जडेजा के साथ सैम कुरेन 14 गेंदों में 1 चौके की मदद से 13 रन बनाकर नाबाद रहे.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

चेन्नई को चौथा झटका, गायकवाड़ 72 रन बनाकर आउट

चेन्नई को गायकवाड़ के रूप में चौथा झटका लगा है. कमिंस ने गायकवाड़ को बोल्ड किया. आउट होने से पहले गायकवाड़ ने 53 गेंदों में 2 छक्के और 6 चौके की मदद से 72 रन बनाये.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

चेन्नई को तीसरा झटका, धौनी 1 रन बनाकर आउट

चेन्नई को धौनी के रूप में तीसरा झटका लगा है. चक्रवर्ती ने धौनी को टूर्नामेंट में दूसरी बार बोल्ड आउट किया. धौनी केवल 1 रन ही बना पाये.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

चेन्नई को दूसरा झटका, रायडू 38 रन बनाकर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को 14वें ओवर में दूसरा झटका लगा. अंबाती रायडू 5 चौके और एक छक्के की मदद से 20 गेंदों में 38 रन बनाकर कमिंस के शिकार हुए.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

गायकवाड़ की विस्फोटक पारी, जमाया अर्धशतक

गायकवाड़ ने विस्फोटक पारी खेलते हुए लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया. गायकवाड़ ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

चेन्नई को पहला झटका, वॉटसन 14 रन बनाकर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को चक्रवर्ती ने पहला झटका दिया. वॉटसन 1 चौके और एक छक्के की मदद से 19 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. चक्रवर्ती ने वॉटसन को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

चेन्नई की धीमी शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत धीमी हुई है. चार ओवर में टीम का स्कोर बिना नुकसान के 28 रन है. क्रीज में इस समय वॉटसन और गायकवाड की जोड़ी मौजूद है.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

चेन्नई की गेंदबाजी ऐसी रही

चेन्नई की ओर से एनगिडी ने 4 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट चटकाये. इसके अलावा सेंटेनर, कर्ण शर्मा और रविंद जडेजा एक-एक विकेट लिये.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

राणा का विस्फोटक अर्धशतक, केकेआर ने चेन्नई को दिया 173 रन का लक्ष्य

टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने नितीश राणा के विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन का स्कोर बनाया. चेन्नई को जीत के लिए 173 रन बनाने होंगे. राणा ने 61 गेंदों का सामना किया, जिसमें4 छक्के और 10 चौके की मदद से 87 रन बनाये. राणा के अलावा गिल ने 17 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 26 रन की शानदार पारी खेली. वहीं दिनेश कार्तिक ने 10 गेंदों में 3 चौके की मदद से नाबाद 21 रन बनाये.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

केकेआर को चौथा झटका, राणा 87 रन बनाकर आउट

केकेआर को चौथा झटका लगा है. नितीश राणा 4 छक्के और 10 चौके की मदद से 61 गेंदों में 87 रन बनाकर नगिड़ी के शिकार हुए.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

राणा की विस्फोट बल्लेबाजी, कर्ण शर्मा की तीन गेंदों में जमाया तीन छक्का

नितीश राणा ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. अर्धशतक पूरा करने के बाद राणा को एक जीवनदान मिला, जिसके बाद उन्होंने कर्ण शर्मा के एक ओवर में लगातार तीन छक्का जमाया.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

केकेआर को तीसरा झटका, जडेजा की गेंद पर रिंकू सिंह 11 रन पर आउट

केकेआर को 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रिंकू सिंह 11 गेंदों में एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए. रिंकू सिंह को रविंद्र जडेजा ने रायडू के हाथों कैच आउट कराया.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

केकेआर को दूसरा झटका, नारायण 7 रन बनाकर आउट

केकेआर को 9वें ओवर में दूसरा झटका लगा. सेंटेनर ने सुनील नारायण को 7 के निजी स्कोर पर अपना शिकार बनाया. डीप मिडविकेट पर रविंद्र जडेजा ने नारायण का कैच लपका. नारायण ने 7 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का भी जमाया.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

केकेआर को पहला झटका, कर्ण ने किया गिल का शिकार

केकेआर को 8वें ओवर की दूसरी गेंद में पहला झटका लगा. धौनी ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए कर्ण शर्मा को आक्रमण पर लगाया. कर्ण शर्मा ने आते ही शुभमन गिल को बोल्ड कर दिया. गिल ने 4 चौके की मदद से 17 गेंदों में 26 रन बनाये.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

गिल और राणा क्रीज पर जमे, केकेआर का स्कोर 5 ओवर में 33 रन

गिल और राणा ने केकेआर को अच्छी शुरुआत दिलायी है. पांच ओवर में टीम का स्कोर बिना नुकसान के 33 रन है. गिल अब तक चार चौके जमा चुके हैं. राणा गिल का अच्छा साथ दे रहे हैं.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

केकेआर की तूफानी शुरुआत, पहले ही ओवर गिल का दिखा रौद्र रूप

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने तूफानी शुरुआत की है. ओपनिंग करने आये शुभमन गिल ने दीपक चाहर के पहले ओवर में लगातार दो चौके जमाये. फिर राणा ने भी एक चौका जड़ दिया. इस तरह केकेआर ने पहले ओवर में 13 रन बनाये.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

चेन्नई में तीन और नाइट राइडर्स में एक बदलाव

सुपरकिंग्स ने तीन बदलाव करते हुए फाफ डुप्लेसिस, इमरान ताहिर और मोनू कुमार की जगह कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी और शेन वाटसन को टीम में जगह दी है. नाइट राइडर्स ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह रिंकू सिंह को मौका दिया है.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, एमएस धौनी (w / c), एन जगदीसन, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर और लुंगी नगिडी.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (w), इयोन मोर्गन (c), सुनील नरेन, रिंकू सिंह, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी और वरुण चक्रवर्ती.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

चेन्नई ने टॉस जीता, केकेआर की पहले बल्लेबाजी

केकेआर के खिलाफ चेन्नई ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

11:33 PM. 29 Oct 2011:33 PM. 29 Oct

दुबई में कैसा है चेन्नई और केकेआर का प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच आज दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होना है. यहां चेन्नई की टीम अब तक 8 मैच खेली है, जिसमें उसे 5 में जीत और 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं केकेआर ने यहां 2 मैच खेले हैं, जिसमें उसे एक में जीत और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

6:15 PM. 29 Oct 206:15 PM. 29 Oct

आरसीबी पर धमाकेदार जीत से चेन्नई का मनोबल ऊंचा

आरसीबी पर जीत से चेन्नई के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा. युवा रुतुराज गायकवाड़ ने पिछले मैच में शानदार पारी खेली और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी उनसे इसी फार्म की उम्मीद कर रहे होंगे. उनके अन्य बल्लेबाज भी अब स्वच्छंद होकर बड़ी पारियां खेलने पर ध्यान देंगे.

6:15 PM. 29 Oct 206:15 PM. 29 Oct

चेन्नई की बल्लेबाजी चिंता का विषय

चेन्नई के बल्लेबाज भी निरंतर एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं लेकिन जब उनका दिन होता है तो वे किसी भी तरह के आक्रमण धज्जियां उड़ा सकते हैं. पहली बार प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाले चेन्नई के सामने कोलकाता के बल्लेबाजों को विविधतापूर्ण आक्रमण की चुनौती से पार पाना होगा. मिशेल सेंटनर को अंतिम एकादश में शामिल किये जाने के बाद चेन्नई की गेंदबाजी को मजबूती मिली है.

6:15 PM. 29 Oct 206:15 PM. 29 Oct

केकेआर के लिए आसान नहीं होगा चेन्नई के खिलाफ मैच

केकेआर के लिये चेन्नई के खिलाफ काम आसान नहीं होगा। चेन्नई ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी. केकेआर का बल्लेबाजी क्रम इयोन मोर्गन के लिये चिंता का विषय है और उन्हें उम्मीद होगी कि अब जबकि टीम को सख्त जरूरत है तब पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे. नितीश राणा का प्रदर्शन भी उतार चढ़ाव वाला रहा है. उसके बाकी बल्लेबाजों के प्रदर्शन में भी निरंतरता का अभाव है. गेंदबाजों ने केकेआर की तरफ से अभी तक अच्छी भूमिका निभायी है.

6:10 PM. 29 Oct 206:10 PM. 29 Oct

केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले दोनों मैच जीतने होंगे

केकेआर के 12 मैचों में 12 अंक हैं और उसे प्लेऑफ में जगह सुरक्षित करने के लिये अगले दोनों मैच जीतने होंगे. चेन्नई आठ टीमों की तालिका में अंतिम स्थान पर है और उसकी टीम अब प्रतिष्ठा की खातिर मैदान पर उतरेगी. टूर्नामेंट के इस दौर में कुछ टीमों की हार जीत से कई टीमें 14 या 16 अंक तक पहुंच सकती हैं और ऐसे में बेहतर रन गति से प्लेऑफ के स्थानों का निर्धारण होगा. इसे ध्यान में रखते हुए केकेआर के लिये बड़े अंतर से जीत दर्ज करना महत्वपूर्ण है.

6:10 PM. 29 Oct 206:10 PM. 29 Oct

प्लेऑफ से बाहर हो चुकी चेन्नई का केकेआर से मुकाबला

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बाकी टीमों के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगी और इसमें उसका पहला निशाना जीत के लिये बेताब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) होगा जिसके खिलाफ उसे आज मैच खेलना है.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola