Indian Hockey Team: 'खिलाड़ियों में जीत की भूख थी', ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को मिल रही बधाई

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Aug 2024 9:04 PM

विज्ञापन

Indian hockey team

Indian Hockey Team: भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. भारत की जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं ने भारतीय टीम को कांस्य जीतने पर बधाई दी.

विज्ञापन

Indian Hockey Team: टोक्यो की कहानी को पेरिस ओलंपिक में दोहराते हुए भारतीय हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. भारत की जीत पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ पत्रकार और प्रभात खबर के कार्यकारी संपादक अनुज कुमार सिन्हा ने कहा, भारतीय टीम को मेडल जीतने पर बहुत बधाई. टीम के खिलाड़ियों के अंदर जीत को लेकर भूख थी. गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शानदार प्रदर्शन किया और मेडल दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा दी. भारत गोल्ड का हकदार था. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने अपना पूरा काम किया, लेकिन किस्मत ने टीम का साथ नहीं दिया.

विनेश फोगाट के बाहर होने से देश को जो जख्म मिला, उसे हॉकी की जीत ने कम कर दिया

वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा ने कहा, भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट के डिसक्वालीफिकेशन से देश को गहरा सदमा लगा था, लेकिन हॉकी में कांस्य पदक मिलने से एक बार फिर से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है. भारत ने ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीता बड़े गर्व की बात है. भारत ने अपना पदक बरकरार रखा.

Also Read: Paris Olympics 2024: भारत के खाते में चौथा मेडल, भारतीय हॉकी टीम ने जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल

एक गोल से पिछड़ने के बाद भी भारत ने हार नहीं मानी, ऐसा रहा खेल का रोमांच

जर्मनी के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार का गम भुलाकर डेढ दिन बाद भारतीय टीम फिर युवेस डु मनोइर स्टेडियम पर उतरी तो हर खिलाड़ी का एक ही लक्ष्य था कि खाली हाथ नहीं लौटना है. एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए भारत ने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में गोल करके भारत को जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही भारत के लिये 336 मैच खेलने वाले महान गोलकीपर श्रीजेश ने भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया. भारतीय टीम के लिये हरमनप्रीत सिंह ने (30वें, 33वें मिनट) जबकि स्पेन के लिये मार्क मिरालेस (18वां मिनट) ने गोल दागे. आठ बार की चैम्पियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम का यह 13वां ओलंपिक पदक है और पचास साल बाद लगातार दो ओलंपिक में पदक जीते हैं. इससे पहले 1968 में मैक्सिको और 1972 में म्युनिख ओलंपिक में भारत ने कांस्य जीता था.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola