IBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: निकहत और लवलीना सेमीफाइनल में, भारत के चार पदक पक्के

Published by : Agency Updated At : 23 Mar 2023 11:36 AM

विज्ञापन

Women's World Boxing Championship: महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में बुधवार को निखत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, नीतू घंघास और स्वीटी बूरा की दमदार चौकड़ी ने अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीतकर भारत के लिये चार पदक पक्के किए.

विज्ञापन

IBA Womens World Boxing Championship: प्रबल दावेदार निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन ने बुधवार को उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन करते हुए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक पक्के किये. इन दोनों के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन नीतू गंघास (48 किलो) और अनुभवी स्वीटी बूरा (81 किग्रा) भी अंतिम चार में पहुंच गयीं.

विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत के 4 पदक पक्के

नये वजन वर्ग में खेलते हुए मौजूदा चैम्पियन निकहत (50 किग्रा) ने थाईलैंड की चुथामाट रकसात को 5-2 से हराकर अपना दूसरा विश्व चैम्पियनशिप पदक पक्का किया जबकि लवलीना (75 किग्रा) ने मोजाम्बिक की एडोसिंडा राडी ग्रामाने पर 5-0 से जीत हासिल की. हरियाणा की 22 वर्ष की नीतू रिंग में उतरने वाली पहली भारतीय रहीं, उन्होंने दूसरे राउंड में आरएससी (रैफरी के द्वारा मुकाबला रोके जाना) के आधार पर जापान की माडोका वाडा को हराया. इस तरह उन्होंने अपने और भारत के लिये कम से कम एक कांस्य पदक पक्का किया.

स्वीटी ने बेलारूस की विक्टोरिया को हराया

वहीं, टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेल रही स्वीटी ने अपनी शीर्ष वरीयता के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए 2018 कांस्य पदक विजेता बेलारूस की विक्टोरिया केबिकावा पर 5-0 से जीत हासिल कर विश्व चैम्पियनशिप का अपना दूसरा पदक पक्का किया. उन्होंने 2014 में रजत पदक जीता था. नीतू ने पूरी आक्रामकता के साथ खेलते हुए विरोधी पर जमकर घूंसे बरसाये. रैफरी ने मुकाबला रोककर नीतू के पक्ष में फैसला दिया. वहीं, निकहत का सामना अब सेमीफाइनल में कोलंबिया की इंग्रिट वालेंसिया से होगा जो रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता हैं.

Also Read: ISSF World Cup: सरबजोत ने निशानेबाजी विश्व कप एयर पिस्टल में जीता गोल्ड, महिलायें चूकी
क्वार्टरफाइनल में हारी साक्षी चौधरी

हालांकि, भारत के लिए साक्षी चौधरी (52 किग्रा) और पिछले चरण की कांस्य पदक विजेता मनीषा मौन (57 किग्रा) अंतिम चार चरण तक पहुंचने में विफल रही. राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैसमीन लम्बोरिया (60 किग्रा) और नुपूर श्योराण (+81) को भी हार सामना करना पड़ा. साक्षी को चीन की यु वु से 0-5 से हारी जबकि मनीषा को फ्रांस की अमीना जिदानी से 1-4 से शिकस्त मिली. जैसमीन फिर क्वार्टरफाइनल से आगे नहीं पहुंच सकी और कोलंबिया की पाओला वाल्डेज से 0-5 से जबकि नुपुर कजाखस्तान की लज्जात कुगेबाएवा से रिव्यू में 3-4 से हार गयीं.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola