क्या हार्दिक पंड्या ने कर ली गुपचुप शादी? माहिका शर्मा की मांग में सिंदूर देख इंटरनेट पर मचा बवाल
हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी माहिका शर्मा की सिंदूर लगी हुई फोटो वायरल
Hardik Pandya Mahieka Sharma Wedding: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं. आईपीएल के समापन के बाद, अब उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है. सोशल मीडिया पर हार्दिक की माहिका शर्मा के साथ एक नई तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने फैंस के बीच कयासों का दौर शुरू कर दिया है.
Hardik Pandya Mahieka Sharma Wedding: तस्वीर में माहिका शर्मा के मांग में सिंदूर देखकर लोग हैरान हैं और लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि क्या हार्दिक पंड्या ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है. हालांकि, अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंटरनेट पर यह चर्चा चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है.
Hardik Pandya अपने खेल से ज्यादा गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में रहता है।
— 𝗦𝗨𝗡𝗶𝗟 𝗣𝗥𝗔𝗧𝗔𝗣 ᵖʳᵃʲᵃᵖᵃᵗⁱ (@SunilPtp) June 27, 2026
हार्दिक पंड्या और इसकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने चुपचाप शादी कर ली ऐसी खबरें आ रही है।
अब उम्मीद है गर्लफ्रेंड को छोड़कर खेल पर भी ध्यान लगाएगा नहीं तो इसके कैरियर का भी "लवडेण भोज्यम" होना तय है….. pic.twitter.com/h0ejOYeVYz
नई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक नई तस्वीर के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या हार्दिक ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड और मॉडल माहिका शर्मा से चुपचाप शादी कर ली है. तस्वीर में दोनों एक बुजुर्ग महिला के साथ नजर आ रहे हैं और महीका के माथे पर सिंदूर दिखाई देने के बाद फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं. हालांकि, अब तक हार्दिक पंड्या या महीका शर्मा की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में शादी की खबर फिलहाल केवल सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों तक ही सीमित है.
सिंदूर वाली तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
वायरल तस्वीर में हार्दिक पंड्या और महीका शर्मा एक बुजुर्ग महिला के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह है कि बुजुर्ग महिला दोनों के हाथ थामे नजर आ रही हैं. इसी तस्वीर में लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा महीका के माथे पर लगे सिंदूर ने खींचा. तस्वीर सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि यह किसी निजी शादी समारोह या पारिवारिक रस्म के बाद की फोटो हो सकती है. हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.
अभी तक नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
सोशल मीडिया पर शादी की खबरें तेजी से वायरल होने के बावजूद हार्दिक पंड्या और महीका शर्मा दोनों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. न तो किसी ने शादी की पुष्टि की है और न ही इन अटकलों का खंडन किया है. ऐसे में फिलहाल यह कहना सही नहीं होगा कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं. जब तक दोनों की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती, तब तक वायरल तस्वीर के आधार पर शादी की पुष्टि नहीं की जा सकती.
पिछले साल रिश्ते को किया था सार्वजनिक
हार्दिक पंड्या ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर पहली बार खुलकर संकेत 10 अक्टूबर 2025 को दिए थे. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर महीका शर्मा के साथ बीच वेकेशन की एक तस्वीर साझा की थी. तस्वीर में दोनों समुद्र किनारे बेहद सहज और खुश नजर आ रहे थे. हार्दिक ने ओवरसाइज जैकेट, शॉर्ट्स और चप्पल पहन रखी थी, जबकि महीका व्हाइट शर्ट ड्रेस में दिखाई दी थीं. सबसे खास बात यह रही कि हार्दिक ने स्टोरी में महीका का इंस्टाग्राम हैंडल भी टैग किया था. इसके बाद फैंस ने इसे उनके रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि माना. दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और उनकी केमिस्ट्री को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी.
नताशा स्टैंकोविक से अलग होने के बाद नई शुरुआत
हार्दिक पंड्या ने पत्नी नताशा स्टैंकोविक से अलग होने के बाद अपनी निजी जिंदगी में नया अध्याय शुरू किया. दोनों के अलगाव के बाद लंबे समय तक हार्दिक ने अपने निजी रिश्तों को सार्वजनिक नहीं किया था. बाद में महीका शर्मा के साथ उनकी तस्वीर सामने आने के बाद यह साफ संकेत मिला कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. तब से दोनों को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं.
कौन हैं महीका शर्मा
महीका शर्मा भारतीय फैशन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. वह हार्दिक पंड्या से करीब सात साल छोटी हैं और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. उन्होंने ELLE और Grazia जैसी प्रतिष्ठित फैशन मैगज़ीन के कवर पर जगह बनाई है. इसके अलावा उन्हें इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में ‘मॉडल ऑफ द ईयर’ का सम्मान भी मिल चुका है. महीका कई बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन अभियानों का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने Tanishq, Vivo और Uniqlo जैसे प्रीमियम ब्रांड्स के साथ काम किया है. फैशन इंडस्ट्री में उन्हें अक्सर मशहूर डिजाइनरों तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अनीता डोंगरे के डिजाइनों में देखा जाता है.
फैंस कर रहे हैं आधिकारिक घोषणा का इंतजार
वायरल तस्वीर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या हार्दिक और महीका ने सचमुच शादी कर ली है. कई लोग दोनों को बधाई दे रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि आधिकारिक पुष्टि होने तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए. फिलहाल दोनों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में यह मामला केवल अटकलों के दायरे में है. यदि आने वाले दिनों में हार्दिक पंड्या या महीका शर्मा इस विषय पर कोई घोषणा करते हैं, तभी शादी की खबर की पुष्टि हो सकेगी.
इसे भी पढ़े- शुभमन गिल ने रोनाल्डिन्हो के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर, जिसे देख आप भी रह जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










