GT vs PBKS: सुदर्शन और सुंदर ने पार लगाई गुजरात की नैया, पंजाब किंग्स को अंतिम ओवर में दी शिकस्त

गुजरात टाइंटस ने हासिल की जीत (फोटो-सोशल मीडिया)
आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. जिसमें गुजरात टाइटंस ने अंतिम ओवर में 4 विकेट से मुकाबले को जीत लिया. इस जीत के साथ गुजरात के पॉइटंस टेबल में 12 अंक हो गए हैं.
GT vs PBKS: पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए. जवाब में गुजरात जायंट्स की टीम एक गेंद शेष रहते हुए मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया. गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर सीजन की छठी जीत हासिल कर ली.
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. महज 2 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. उसके बाद पावरप्ले के दौरान पंजाब को एक और झटका लगा. हालांकि, खराब शुरुआत के बाद भी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए.
सूर्यांश शेडगे का अर्धशतक
पंजाब के लिए सूर्यांश शेडगे ने 29 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों के सहारे 59 रनों की पारी खेली. इस सीजन में शेडगे का यह पहला अर्धशतक है. वहीं शेडगे के अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 40 रनों की पारी खेली. वहीं मार्को यानसेन ने 20, श्रेयस अय्यर ने 19, प्रभसिमरन सिंह ने 15 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका. गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने 2, कगिसो रबाडा ने 2, जेसन होल्डर ने 4 और राशिद खान ने 1 विकेट चटकाए.
गुजरात की खराब शुरुआत
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हो गए. जोस बटलर भी 26 रन बनाकर चलते बने. इस दौरान एक छोर को साई सुदर्शन ने संभाले रखा.
साई सुदर्शन का अर्धशतक
अपने पहले मुकाबले में निशांत सिंधु 15 रन बनाकर आउट हो गए. इस बीच साई सुदर्शन ने अपना अर्धशतक पूरा किया. साई सुदर्शन ने 41 गेंदों में 57 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. उसके बाद राहुल तेवतिया 2 रन बनाकर आउट हो गए. 140 के स्कोर पर 5वां विकेट गिरा. उसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने एक छोर संभाला और अपनी टीम को जीत दिला दी. सुंदर ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई. सुंदर ने 23 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की पारी खेली. इस जीत के साथ गुजरात के 12 पॉइंट्स हो गए हैं. पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 2 और विजयकुमार वैशाख ने 2 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: SRH vs KKR: रहाणे-रघुवंशी ने दिलाई कोलकाता को तीसरी जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










