FIFA वर्ल्ड कप के मंच पर नोरा फतेही की धमाकेदार परफॉर्मेंस, बेली डांस का वीडियो हुआ वायरल

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Nora Fatehi performing at the FIFA World Cup.

फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस देती हुईं नोरा फतेही

FIFA World Cup 2026: मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों अपने एक लेटेस्ट डांस परफॉर्मेंस को लेकर सुर्खियों में हैं. कनाडा में हुए फीफा की ओपनिंग सेरेमनी में उन्होंने अपनी बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस से समां बांध दिया.

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: नोरा फतेही ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि डांस के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है. कनाडा में आयोजित फीफा की ओपनिंग सेरेमनी में नोरा ने अपनी कातिलाना अदाओं और जबरदस्त डांस मूव्स से पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस धमाकेदार परफॉर्मेंस के कई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर हर तरफ बस नोरा फतेही के ही चर्चे हैं.

रेड हॉट लुक में नोरा फतेही का धमाका

नोरा फतेही ने एक बार फिर इंटरनेशनल स्टेज पर भारत का नाम रोशन कर दिया है. शुक्रवार को कनाडा में हुए फीफा ओपनिंग सेरेमनी के स्पेशल वर्जन में नोरा ने अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा दी. ऑल-रेड कटआउट ड्रेस और खुले लहराते बालों में नोरा का लुक देखने लायक था. इस दौरान उन्होंने मशहूर परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ मिलकर अपना ‘फुटबॉल एंथम’ भी गाया. फैंस इस आइकॉनिक मोमेंट के वीडियोज को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं.

दुनिया भर के स्टार्स ने बिखेरा जलवा

वेन्यू (स्थान)मुख्य कलाकारपरफॉर्मेंस की खासियत
कनाडा (फीफा सेरेमनी)नोरा फतेहीजोशीली गायकी, जबरदस्त डांस और सैकड़ों डांसर्स का साथ।
लॉस एंजिल्स (US सेरेमनी)कैटी पेरीअनीता, फ्यूचर, लिसा, रेमा और टायला जैसे ग्लोबल स्टार्स के साथ महा-जुगलबंदी।

मेक्सिको में शकीरा और बर्ना बॉय का महा-धमाका

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज बेहद शानदार रहा. मेक्सिको सिटी में आयोजित पहली ओपनिंग सेरेमनी में ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा और अफ्रीकन जायंट बर्ना बॉय ने मंच पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया. दोनों ने इस टूर्नामेंट के ऑफिशियल एंथम ‘डाई डाई’ की पहली लाइव परफॉर्मेंस देकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस ऐतिहासिक शाम को और खास बनाने के लिए लैटिन म्यूजिक के कई बड़े दिग्गज भी स्टेज पर उतरे, जिनमें जे बाल्विन, बेलिंडा, और डैनी ओशन जैसे नाम शामिल रहे.

टोरंटो में सजी सितारों की महफिल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की धूम अब कनाडा के टोरंटो तक पहुँच चुकी है. जहाँ आयोजित की गई दूसरी शानदार ओपनिंग सेरेमनी में एलैनिस मोरिसैट, एलेशिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज़ और माइकल बुबले जैसे दिग्गज कनाडाई और इंटरनेशनल कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए. आपको बता दें कि 2026 FIFA वर्ल्ड कप इस टूर्नामेंट के इतिहास का अब तक का सबसे भव्य और बड़ा वर्जन है. पहली बार इसमें 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसकी मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं. फुटबॉल का यह महाकुंभ 19 जुलाई को होने वाले ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त होगा.

इसे भी पढ़े- भारत को लगा बड़ा झटका, दोहा डायमंड लीग 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola