CWG 2026 Medal Tally: भारत के मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट, जानें किस खिलाड़ी ने जीता गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज

Updated:
विज्ञापन
सीमा कालीरमन और लवप्रीत सिंह (एक्स)

सीमा कालीरमन और लवप्रीत सिंह (एक्स)

CWG 2026 India Medal Tally: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन! मीराबाई चानू ने दिलाया पहला गोल्ड. जानें सभी पदक विजेताओं की पूरी सूची और लेटेस्ट अपडेट्स.

विज्ञापन

CWG 2026 India Medal Tally: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित हो रहे इस प्रतिष्ठित खेल महाकुंभ में भारत के कुल 122 एथलीट पदक और पोडियम की दौड़ में शामिल हैं. भारतीय दल आठ प्रमुख खेलों के साथ-साथ पांच पैरा खेलों में भी चुनौती पेश कर रहा है. भारत की पदक उम्मीदें एथलेटिक्स, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, बाउल्स, बॉक्सिंग, जूडो, स्विमिंग, ट्रैक साइक्लिंग और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में टिकी हुई हैं. इसके अलावा पैरा वर्ग में पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा स्विमिंग, पैरा ट्रैक साइक्लिंग और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भी भारतीय खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं.

मीराबाई चानू ने दिलाया पहला गोल्ड

भारत को ग्लासगो 2026 में पहला स्वर्ण पदक दिग्गज वेटलिफ्टिंग मीराबाई चानू ने दिलाया. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया. उनकी इस उपलब्धि ने भारतीय अभियान को नई ऊर्जा दी.

भारत के पदक विजेताओं की पूरी सूची

क्र.सं. (No.)एथलीट (Athlete)इवेंट (Event)खेल (Sport)पदक (Medal)
1झंडू कुमार पुरुषों की हेवीवेट (Men's Heavyweight)पैरा पावरलिफ्टिंग (Para Powerlifting)कांस्य (Bronze)
2ऋषिकांत सिंह पुरुषों की 60 किग्रा (Men's 60kg)वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)रजत (Silver)
3मीराबाई चानू महिलाओं की 48 किग्रा (Women's 48kg)वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)स्वर्ण (Gold)
4मुथुपंडी राजा पुरुषों की 65 किग्रा (Men's 65kg)वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)रजत (Silver)
5ज्ञानेश्वरी यादव महिलाओं की 53 किग्रा (Women's 53kg)वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)रजत (Silver)
6बिंद्यारानी देवी महिलाओं की 58 किग्रा (Women's 58kg)वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)कांस्य (Bronze)
7शर्मिला धनखड़ महिलाओं की शॉट पुट F57 (Women's Shot Put F57)पैरा एथलेटिक्स (Para Athletics)स्वर्ण (Gold)
8सर्वेश कुशारे पुरुषों की हाई जंप (Men's High Jump)एथलेटिक्स (Athletics)रजत (Silver)
9शिल्पा के. शाइला महिलाओं की शॉट पुट F57 (Women's Shot Put F57)पैरा एथलेटिक्स (Para Athletics)कांस्य (Bronze)
10वल्लूरि अजय बाबू पुरुषों की 79 किग्रा (Men's 79kg)वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)रजत (Silver)
11हरजिंदर कौर महिलाओं की 69 किग्रा (Women's 69kg)वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)रजत (Silver)
12गुलवीर सिंह पुरुषों की 10000 मीटर (Men's 10000m)एथलेटिक्स (Athletics)रजत (Silver)
13मुरली श्रीशंकर पुरुषों की लॉन्ग जंप (Men's Long Jump)एथलेटिक्स (Athletics)रजत (Silver)
14दिलीप गावित पुरुषों की 100 मीटर T47 (Men's 100m T47)पैरा एथलेटिक्स (Para Athletics)स्वर्ण (Gold)
15मोहम्मद बासिल पुरुषों की 100 मीटर T47 (Men's 100m T47)पैरा एथलेटिक्स (Para Athletics)रजत (Silver)
16लवप्रीत सिंह पुरुषों की +110 किग्रा (Men's +110kg)वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)रजत (Silver)
17सीमा कालीरमना महिलाओं की डिस्कस थ्रो (Women's Discus Throw)एथलेटिक्स (Athletics)कांस्य (Bronze)

ऋषिकांत सिंह ने जीता पहला पुरुष वर्ग का पदक

वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह ने भारत के लिए पहला एबल-बॉडीड (सामान्य वर्ग) पदक जीता. उन्होंने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल किया. इस दौरान उन्होंने स्नैच में नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया. इससे पहले भारत के लिए ग्लासगो 2026 पदक तालिका में नाम दर्ज कराने वाले पहले खिलाड़ी पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार रहे, जिन्होंने कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला.

लवलीना बोरगोहेन का पदक पक्का

बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने भी भारत की पदक उम्मीदों को मजबूत किया है. महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में उन्हें क्वार्टर फाइनल में बाई मिलने के कारण वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गईं. बॉक्सिंग नियमों के अनुसार दोनों हारने वाले सेमीफाइनलिस्टों को कांस्य पदक दिया जाता है, इसलिए लवलीना का पदक पक्का हो चुका है. हालांकि, ओलंपिक पदक विजेता लवलीना की नजर सिर्फ कांस्य पर नहीं बल्कि स्वर्ण पदक पर है. वह अपने अभियान को गोल्ड मेडल के साथ खत्म करना चाहेंगी.

CWG 2026: खेल-वार भारत की पदक तालिका

खेल (Sport)स्वर्ण (Gold)रजत (Silver)कांस्य (Bronze)कुल (Total)
एथलेटिक्स 0314
पैरा एथलेटिक्स 2114
वेटलिफ्टिंग 1618
पैरा पावरलिफ्टिंग 0011
कुल 310417

भारत के खाते में अब तक 17 पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अब तक कुल 17 पदक जीत लिए हैं. इनमें शामिल हैं:

  • 3 स्वर्ण पदक
  • 10 रजत पदक
  • 4 कांस्य पदक

भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है और आने वाले दिनों में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, साइक्लिंग और पैरा खेलों से देश को और पदकों की उम्मीद है.

इसे भी पढ़े- CWG 2026: नौसेना अधिकारी लवप्रीत सिंह का कमाल, बर्मिंघम ब्रॉन्ज के बाद ग्लासगो में सिल्वर से चमकाया भारत का नाम


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola