WTC Final Weather: लंदन में येलो अलर्ट, बारिश के कारण ड्रॉ या रद्द हुआ मुकाबला तो कौन बनेगा चैंपियन?

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के पाचवें दिन यानी आज (11 जून) बारिश की होने की संभावना जताई जा रही है. आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए ब्रिटेन के मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
WTC Final Day 5 Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का आज (11 जून) पांचवां और आखिरी दिन है. ऑस्ट्रेलिया से मिले 444 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 165 रन बना लिए हैं. अब टीम इंडिया को आखिरी दिन जीत के लिए 280 रनों की दरकार है. भारत की जीत की उम्मीद विराट कोहली और अजिंक्या रहाणे पर टिकी हैं. इसी बीच मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकाबले के पांचवें दिन तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे लेकर ब्रिटेन के मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
ब्रिटेन के मौसम विभाग (MeT) ने येलो अलर्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दोपहर के दौरान बारिश और गरज के साथ बारिश की 70 प्रतिशत संभावना है. ‘Accuweather’ के मुताबिक, WTC फाइनल मुकाबले के पांचवें दिन यानी 11 जून को लंदन में बारिश की करीब 90 प्रतिशत संभावना है. आसमान में 55 प्रतिशत तक बादल छाए रहने का भी अनुमान है. इस हिसाब से पांचवें दिन का खेल बारिश के चलते खराब हो सकता है. वहीं दिन का न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 27 डिग्री के करीब रहेगा. जबकि करीब 28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं 12 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है. हालांकि, रिजर्व डे वाले दिन भी बारिश आने के 65 प्रतिशत आसार हैं.
बता दें कि पांचवें दिन बारिश के चलते अगर खेल में एक घंटे से ज्यादा की देरी होती है, ऐसे में मुकाबले का आखिरी दिन रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा. अगर रिजर्व डे पर भी बारिश के चलते मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाता है, तो दोनों ही टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा. वहीं मुकाबला टाई रहने पर भी दोनों ही टीमों विजेता करार दिया जाएगा.
Also Read: WTC Final: ओवल में इतिहास रचेगी टीम इंडिया! रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली पर टिकी जीत की उम्मीद
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




