World Cup: वनडे विश्व कप में विरोधी टीम के खिलाफ एक भी बार नहीं हारी है ये टीमें, देखें तस्वीरे

Published by :Vaibhaw Vikram
Published at :17 Oct 2023 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
World Cup: वनडे विश्व कप में विरोधी टीम के खिलाफ एक भी बार नहीं हारी है ये टीमें, देखें तस्वीरे

भारत की तरह ही कई ऐसे देश हैं, जो कभी अपने चिर प्रतिद्वंदी टीम से विश्व कप मुकाबले में नहीं हारा है. तो चलिए जानते हैं इस टीमों के बारे में

विज्ञापन
undefined

भारत-पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक कुल आठ विश्व कप मुकाबला खेल चुका है. भारत को आज तक पाकिस्तान ने एक भी बार मात नहीं दी है. चल रहे विश्व कप 2023 अभियान के दौरान भी भारत ने पाकिस्तान को मात दे दी है. भारत को हराने का पाकिस्तान का ये सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया.

undefined

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ एक भी मुकाबला अभी तक नहीं हारा है. दोनों टीमों के बीच pakअभी तक कुल आठ मुकाबले खेले जा चुके हैं. परंतु पाकिस्तान अभी तक एक बार भी श्रीलंका से नहीं हारा है. विश्व कप 2023 में भी 10 अक्टूबर को खेले गए पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 10 गेंद रहते हुए छह विकेट से मात दे दी.

undefined

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ अभी तक कुल छह मुकाबले खेले हैं. इन छह मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को अपने सामने टिकने नहीं दिया है. बंगलादेश को हर बार न्यूजीलैंड से मुक्की खानी पड़ी है. विश्व कप 2023 में भी न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हरा दिया है. बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 246 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने अपने दो विकेट गंवा कर इस मैच को आसानी से जीत लिया.

undefined

वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को विश्व कप मुकाबले में छह बार मात दी है. इस साल खेले जा रहे विश्व कप मुकाबले में ये दोनों टीमें कोलिफाई नहीं कर पाई है.

undefined

न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे के विरुद्ध पांच बार विश्व कप मुकाबलों में जीत दर्ज की है. इस बार जिम्बाब्वे विश्व कप 2023 अभियान का हिस्सा नहीं है जिसके कारण, जिम्बाब्वे को बार फिर से हारने का न्यूजीलैंड का सपना अधूरा रह गया.

undefined

श्रीलंका ने भी जिम्बाब्वे के विरुद्ध पांच बार विश्व कप मुकाबलों में जीत दर्ज की है.

undefined

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के विरुद्ध पांच बार विश्व कप मुकाबलों में जीत दर्ज की है. पाकिस्तान दो टीमें श्रीलंका और जिम्बाब्वे से कभी नहीं हारा है.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola