World Cup: मुकाबले से पहले अहमदाबाद पहुंचे शुभमन गिल, क्या खेल सकते हैं भारत बनाम पाकिस्तान मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले शुभमन गिल अहमदाबाद पहुंच गए हैं. बुधवार की देर रात को शुभमन गिल को अहमदाबाद में देखा गया. आशंका जताई जा रही है कि गिल पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले मुकाबले में टीम का हिस्सा हो सकते हैं.
भारत अपने चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे खेला जाएगा. मुकाबले से पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अहमदाबाद पहुंच गए हैं. डेंगू के कारण शुभमन गिल ने पहले दो मुकाबले नहीं खेले थे. उनकी जगह पर ईशान किशन ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी की थी. गिल भले ही अहमदाबाद पहुंच गए हैं, पर उनके खेलने को लेकर किसी भी प्रकार की खबर सामने नहीं आ रही है. मंगलवार को शुभमन गिल अस्पताल से छूटकर वापस लौटे हैं. वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और पूरी तरह से स्वस्थ भी नजर आ रहे हैं.
https://twitter.com/ankit_bhattar/status/1712337905040097596
क्रिकबज की खबर के मुताबिक शुभमन गिल बुधवार की रात चेन्नई से अहमदाबाद पहुंचे हैं. लेकिन उनके भारत-पाकिस्तान मैच में खेलने को लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है. अगर गिल पूरी तरह से फिट नजर आए तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 का अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला था. इस वजह से गिल भी चेन्नई में ही थे. लेकिन वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. उनकी तबीयत को देखते हुए उन्हें चेन्नई में ही रुकने का सलाह दिया गया और उन्हें अफगानिस्तान के साथ खेले गए मैच के लिए नई दिल्ली नहीं लाया गया था.
तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने बताया कि गिल का प्लेटलेट काउंट कम है. इसी वजह से वे भारतीय क्रिकेट टीम के साथ दिल्ली नहीं गए. वे सीधे अहमदाबाद पहुंचे हैं. लेकिन वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को मैच खेला जाना है. अगर वो फिट नजर आए तो उन्हें प्लेइंग 11 में जगह दी जा सकती है.
भारत का विश्व कप 2023 में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था. उसने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया था. वहीं दूसरा मैच बुधवार को दिल्ली में खेला गया. टीम इंडिया ने इस मैच में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया. कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक लगाया. जबकि विराट कोहली ने नाबाद अर्धशतक जड़ा. भारतीय टीम 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान से भिड़ेगी. जिसके बाद उनका अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ है. ये मुकाबला पुणे में खेला जाएगा. इसके बाद न्यूजीलैंड से 22 अक्टूबर को धर्मशाला में मुकाबला होगा और फिर 29 अक्टूबर को भारत और इंग्लैंड लखनऊ में आमने सामने होंगे. अन्य तीन मैच फिर नवंबर माह में खेले जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










