ePaper

World Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख बदली, जानिए कब होगा अब ये हाईवोल्टेज मैच

Updated at : 09 Aug 2023 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख बदली, जानिए कब होगा अब ये हाईवोल्टेज मैच

वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियां जोरों पर है. इस वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है. भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच अब 14 अक्टूबर को होगा.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियां जोरों पर है. इस वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है. इस महामुकाबले को लेकर ही बड़ी अपडेट सामने आई है. दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच पहले ये मुकाबला 15 अक्टूबर को होना था. अब आईसीसी ने इस मुकाबले की तारीख में बदलाव किया है. अब यह मुकाबला 14 अक्टूबर को होगा. भारत और पाकिस्तान के अलावा कुल 9 मुकाबले की तारीख में बदलाव किया गया है. आईसीसी ने खुद इसकी पुष्टि की है.

14 तारीख को होगी भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाईवोल्टेज मुकाबला पहले 15 अक्टूबर को होना था. हालांकि अब इसमें आईसीसी ने बड़ा बदलाव किया और इसे एक दिन पहले यानि 14 अक्टूबर को कर दिया गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला हालांकि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में ही खेला जाएगा. फैंस लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में फैंस की खुशी पहले से बढ़ गई है कि यह मुकाबला अब एक दिन पहले खेला जाएगा.

पाकिस्तान के तीन मुकाबले की तारीख बदली

आईसीसी द्वारा जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के नए शेड्यूल के अनुसार पाकिस्तान के 3 मुकाबले की तारीख बदल दी गई है. अब पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला 12 अक्टूबर को होगा. पहले यह मुकाबला 12 अक्टूबर को होना था. वहीं पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जो मुकाबला 12 नवंबर को होना था उसे अब एक दिन पहले यानि 11 नवंबर को कर दिया गया है. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा.

इन मैचों के अलावा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का मुकाबला अब 12 अक्टूबर को होगा. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की भिड़ंत 11 नवंबर को होगी. न्यूजीलैंड की बांग्लादेश से टक्कर 13 अक्टूबर को होगी. इंग्लैंड का मुकाबला अब अफगानिस्तान से अब 15 अक्टूबर को होगा. ऐसे में आईसीसी के नए शेड्यूल के अनुसार कुल 9 मुकाबले की तारीख में बदलाव किया गया है.

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप शेड्यूल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई

भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली

भारत बनाम पाकिस्तान, 14 अक्टूबर, अहमदाबाद

भारत बनाम बांग्लागेश, 19 अक्टूबर, पुणे

भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला

भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ

भारत बनाम श्रीलंका, 2 नवंबर, मुंबई

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता

भारत बनाम नेदरलैंड्स, 12 नवंबर, बेंगलुरू

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

10 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

12 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ

13 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला

18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई

21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ

22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली

26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे

2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता

6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे

9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

11 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

11 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु

15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई

16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता

19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद

Also Read: IND vs WI: तिलक वर्मा ने गंभीर को पछाड़ा, सूर्यकुमार ने लगाया छक्कों का शतक, तीसरे मैच में टूटे कई रिकॉर्ड्स

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola